
लंदन में बैठे गैंगस्टर ने ली नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी, जानें कौन है कपिल सांगवान?
AajTak
सोशल मीडिया पर शेयर की गई उस पोस्ट में कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया है कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से गहरी दोस्ती थी. नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था. जो उसके दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा.
INLD Leader Nafe Singh Murder Case: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में अब नया मोड आ गया है. जिस बात की आशंका जताई जा रही थी. वैसा ही कुछ हो गया है. लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने नफे सिंह के मर्डर की जिम्मेदारी ले ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये दावा किया गया है. जिसमें कपिल सांगवान के हवाले से कहा गया है उसी ने नफे सिंह को मरवाया है. अब पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई उस पोस्ट में कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया है कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से गहरी दोस्ती थी. नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था. आगे लिखा गया है कि जो उसके दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा. कपिल के नाम से की गई इस पोस्ट में आगे कहा गया कि उसके जीजा और उसके दोस्तों के मर्डर में इसने (नफे सिंह राठी) महाल को सपोर्ट किया था.
गैंगस्टर सांगवान के नाम से की गई इस पोस्ट में आगे लिखा है कि इनकी दोस्ती का साथ में फोटो डाल रहा हूं. जो उसके दुश्मनों को सपोर्ट करेगा, वो उसके दुश्मनों को सपोर्ट करेगा. और पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेंगी. नफे सिंह ने पावर में रहकर जितने लोगों की जमीन कब्जा की और हत्या की, पूरे बहादुरगढ़ को पता है. लेकिन कोई कुछ नहीं बोल पाया उसकी पावर की वजह से. अगर पुलिस उसके जीजा और उसके दोस्तों के मर्डर पर इतनी एक्टिव होती तो उसे ये करने की जरूरत नहीं होती.
इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा चीफ नफे सिंह राठी की हत्या की मामला अब सीबीआई के पास है. ये जांच CBI को इसलिए दी गई है, क्योंकि नफे सिंह की हत्या के मामले में सुपारी किलिंग का एंगल भी हैं. और इस हत्याकांड के तार ब्रिटेन में बैठे एक कुख्यात भारतीय गैंगस्टर से जुड़ते नजर आ रहे हैं. जिसकी वदह से अब ये हाई प्रोफाइल केस और भी उलझता जा रहा है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर विदेश में बैठा ये अपराधी कपिल सांगवान कौन है?
कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? नफे सिंह राठी हत्याकांड के पीछे पहले ही ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान पर शक की सुई घूम रही थी. क्योंकि वो पहले भी इस तरह की राजनीतिक हत्याएं करवा चुका है. अब कपिल सांगवान के नाम से की गई सोशल मीडिया पोस्ट भी इस बात की तस्दीक कर रही है. जिसमें उसकी तरफ से नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई है. अब आपको बता दें कि आखिर ये कपिल सांगवान है कौन?
कुछ साल पहले कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू पेरोल पर जेल से बाहर आया था. और इसके बाद वो फरार हो गया था, फिलहाल वह इंग्लैंड में रहता है. कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है. उसका घर नंदा एनक्लेव में है. उसने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के विकासपुरी से की. उसके बाद वो गुरुग्राम में एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट कर रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










