
लंदन में तिरंगे के अपमान से भड़के सिख संगठन, दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
AajTak
दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सोमवार को सिख समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया है और लंदन की घटना पर नाराजगी जताई है. हालांकि, मौके पर दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को वहां से हटा दिया है. हंगामे के बाद ब्रिटेन उच्चायोग के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई दी गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे इस तरह की घटना को स्वीकार नहीं करेंगे.
खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों द्वारा एक दिन पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगा झंडे का अपमान किए जाने के विरोध में सोमवार को दिल्ली में जमकर हंगामा देखने को मिला. यहां चाणक्यपुरी में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर सिख समुदाय के कई लोग जमा हुए और विरोध-प्रदर्शन किया. हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने 'भारत हमारा स्वाभिमान है' के नारे लगाए और कहा- वे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.
बता दें कि रविवार को कुछ कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से तिरंगा को उतारने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद भारत सरकार ने दिल्ली में स्थित ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया था. इसके साथ ही लंदन में भारतीय उच्चायोग की खिड़की तोड़ने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने कहा कि हमने कट्टरपंथियों के हमले को नाकाम कर दिया गया था. उच्चायोग पर तिरंगा शान से लहरा रहा है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के दो सदस्यों को मामूली चोटें आईं हैं.
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ब्रिटेन उच्चायोग से हटाया
इस घटना से भारतीय सिख समाज में नाराजगी बढ़ गई और सोमवार को दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के सामने सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने लंदन की घटना पर आक्रोश जताया. हालांकि, यहां ब्रिटिश उच्चायोग के गेट पर पहले से दिल्ली पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद थी. दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश उच्चायोग इलाके को खाली कराया. सिख प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया. ब्रिटेन उच्चायोग के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है. बताते हैं कि सिख प्रदर्शनकारी ब्रिटिश उच्चायोग के मुख्य द्वार तक पहुंच गए थे.
'उदासीनता स्वीकार नहीं करेगा भारत'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






