
लंदन की महंगी नौकरी! भारतीय महिला ने कहा- रोज ऑफिस जाना अफॉर्ड नहीं कर सकती
AajTak
तरुणा का कहना है कि जब ऑफिस में जाकर भी वीडियो कॉल्स पर ही बैठना है तो घर से काम क्यों न किया जाए? उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि पहले के कर्मचारियों को फ्री लंच, बोनस और ट्रैवलिंग जैसे फायदे मिलते थे, जबकि आज की पीढ़ी को ठंडी पिज्जा स्लाइस और वर्क-बीयर तक सीमित कर दिया गया है.
लंदन में रहने वाली भारतीय महिला तरुणा विनायकिया ने ऑफिस से काम करने को लेकर एक पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने साफ कह दिया कि वह हफ्ते में 5 तो छोड़ो, 4 दिन भी ऑफिस नहीं जाएंगी. उनका कहना है कि लंदन की महंगी लाइफस्टाइल में पहले ही गुजारा मुश्किल हो रहा है, ऐसे में सफर पर अपनी आधी सैलरी बर्बाद नहीं कर सकतीं.
LEGO कंपनी में ग्लोबल इंफ्लुएंसर स्ट्रैटेजी मैनेजर के तौर पर काम करने वाली 25 साल की तरुणा ने लिंक्डइन पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बताया कि एक अच्छी नौकरी के बावजूद हर महीने बिल भरने के लिए जूझना पड़ता है और घर खरीदना तो एक सपना ही बनकर रह गया है.
वीडियो कॉल्स पर ही बैठना है तो ऑफिस से काम क्यों
तरुणा का कहना है कि जब ऑफिस में जाकर भी वीडियो कॉल्स पर ही बैठना है तो घर से काम क्यों न किया जाए? उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि पहले के कर्मचारियों को फ्री लंच, बोनस और ट्रैवलिंग जैसे फायदे मिलते थे, जबकि आज की पीढ़ी को ठंडी पिज्जा स्लाइस और वर्क-बीयर तक सीमित कर दिया गया है.
देखें पोस्ट
उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और अब तक 6,000 से ज्यादा लोग इस पर रिएक्ट कर चुके हैं. कई लोग उनकी बातों से सहमति जता रहे हैं, तो कुछ इसे ऑफिस कल्चर में बदलाव की जरूरत बता रहे हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










