
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी प्रवीण लोनकर, मुंबई पुलिस की ये मांग खारिज
AajTak
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवीण लोंकर की पुलिस कस्टडी मांग कोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसस पहले एक अन्य आरोपी ने आगरा में होने वाली अपनी शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत मांगी थी.
मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मकोका के तहत जांच तेजी से चल रही है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण लोनकर को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया. क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से उसकी चार दिन की कस्टडी मांगी, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके.
कोर्ट ने पुलिस की मांग को खारिज कर दिया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस पहले एक आरोपी ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत की मांग भी की थी. सभी 12 आरोपियों में से एक रितिक यादव ने अदालत से अंतरिम राहत की मांग की थी. कोर्ट ने उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) कोर्ट के जज सत्यनारायण नवंदर ने रितिक यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसकी ओर से वकील दिलीप शुक्ला के जरिए दायर याचिका में कहा गया था कि उसकी शादी 11 मार्च को उसके पैतृक स्थान आगरा में तय थी. वो अपनी शादी में शामिल होना चाहता था.
इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सभी 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. रितिक यादव उन सात आरोपियों में शामिल है, जिन्हें शूटर दीपक शर्मा समेत 14 फरवरी को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी की इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई थी. इस दौरान एक गोली इमारत के अंदर बने जिम के शीशे पर जा लगी थी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी.
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी. पुलिस के मुताबिक, शुभम लोंकर इस मामले के अलावा NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले और बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांछित है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









