
रोहित पवार क्यों बोले- 'हम यंग हैं, हमारी सटक जाती है, यही मेरी स्टाइल है'
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2025) मुंबई के मंच पर एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र के तमाम मुद्दे पर खुलकर बात की, साथ ही कहा कि वो यंग हैं और जब अधिकारी काम नहीं करते हैं तो उनकी सटक जाती है.
महाराष्ट्र के कर्जत-जामखेड के विधायक और एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों एक अधिकारी को डांटते हुए उन्होंने कहा था, "ये तुम्हारे बाप का पैसा नहीं है, जनता का पैसा है." इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 मुंबई के मंच पर विधायक रोहित पवार ने कहा, "हम यंग लोग हैं, कभी-कभी हमारी सटक जाती है."
रोहित पवार से पहले उनके चाचा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी एक महिला आईपीएस अधिकारी को व्यंग्यात्मक लहज़े में फटकार लगाई थी. इसे लेकर सियासत गर्मा गई थी. रोहित पवार अपने बयान पर कायम रहते हुए, अपने चाचा अजित पवार के लहज़े का भी बचाव किया और कहा कि "अजित दादा की मंशा गलत नहीं थी, लेकिन जो अंदाज़ था, वह ज़रा सही नहीं था."
शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि मेरे जिस बयान को लेकर सवाल पूछा जा रहा है, मैं एक बात साफ़ कर दूं कि मेरा जो स्वभाव है, उसमें गलत, गलत है और जो सही है, वह सही है. नागरिकों की समस्याएं वास्तविक हैं और प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह उन्हें आत्मीयता से सुने. कुछ अफ़सर अच्छा काम करते हैं, लेकिन कुछ गलत भी करते हैं. ऐसे में सख्त रुख ज़रूरी है ताकि जनता को समय पर न्याय मिल सके.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









