
रोहिणी: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का हत्यारा अबतक फरार, घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिली थी लाश
AajTak
रोहिणी में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी सुरेश राठी के मर्डर केस में पुलिस अब भी खाली हाथ है. उनकी लाश फ्लैट के बाथरूम में खून से लथपथ मिली थी. बेटे ने पीसीआर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया था.
देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में 3 नवंबर को उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी सुरेश कुमार राठी (59) की लाश उनके फ्लैट के बाथरूम में खून से लथपथ मिली थी. गला रेतकर की गई हत्या में चाकू के गहरे घाव साफ दिख रहे थे. उनके बेटे अंकुर राठी ने खुद पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी. वारदात के 24 घंटे बाद भी दिल्ली पुलिस खाली हाथ है.
मामला रोहिणी सेक्टर-24, पॉकेट-16 का है, जहां सुरेश राठी के दो अलग-अलग फ्लैट हैं. वह उसी पॉकेट के दूसरे फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे और जिसमें उनकी लाश मिली, उस फ्लैट को कभी-कभी इस्तेमाल करते थे. 3 नवंबर की दोपहर 3:30 बजे बेगमपुर थाने में पीसीआर कॉल आई. कॉलर अंकुर राठी ने बताया कि उनके पिता का मर्डर हो गया है. सुरेश राठी की बेटी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में मेजर हैं.
यह भी पढ़ें: किसी ने कोयला बैन किया, कोई पैदल चला... दिल्ली की तरह ये 5 शहर भी पॉल्यूशन से थे परेशान, फिर...
अंकुर ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिन से उनके पिता घर नहीं आए थे और फोन भी नहीं उठा रहे थे. चिंता होने पर वह चाबी लेकर दूसरे फ्लैट पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से सेंट्रल लॉक था. उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खोला और अंदर जाकर जब तलाशी ली, तो बाथरूम में खून से लथपथ पिता सुरेश राठी की लाश देखी. उनकी दाहिनी गर्दन पर चाकू का गहरा घाव था और फर्श खून से सना था. पुलिस के पहुंचने पर क्राइम टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया.
रोहिणी के डीसीपीराजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया फ्रेंडली एंट्री का मामला लग रहा है. यानी हत्यारा कोई परिचित था, जिसे सुरेश ने खुद अंदर आने दिया. कोई तोड़फोड़ या चोरी के निशान नहीं मिले हैं. सुरेश राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्तिगत रंजिश या आर्थिक लेनदेन में की गई हत्या हो सकती है. दिल्ली जल बोर्ड में पद का दुरुपयोग या कोई पुराना विवाद भी जांच के दायरे में है. पुलिस ने BNS की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







