
रोहतक में बड़ा हादसा, नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत... प्रैक्टिस के दौरान सीने पर टूटकर गिरा पोल - VIDEO
AajTak
रोहतक के लाखन माजरा गांव में 16 वर्षीय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत हो गई. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ. दो दिन पहले बहादुरगढ़ में ही ऐसा हादसा देखने को मिला था.
हरियाणा के रोहतक के लाखन माजरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. गांव के खेल ग्राउंड में बने बास्केटबॉल कोर्ट पर 16 साल का नेशनल लेवल खिलाड़ी हार्दिक अकेले प्रैक्टिस कर रहा था. करीब दस बजे वह पोल से लटकने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, उसने सोचा भी नहीं था अगले कुछ पलों में वह लचर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का शिकार हो जाएगा.
पहली बार जब वह लटका तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन दूसरी बार जैसे ही उसने पोल पकड़ा, लोहे का पूरा पोल सीधे उसके ऊपर गिर पड़ा. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पास ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने दौड़कर हार्दिक को बाहर निकाला और तुरंत PGI रोहतक ले गए. लेकिन कुछ देर इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया और देश ने एक होनहार खिलाड़ी को खो दिया.
हार्दिक ने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे. कांगड़ा में सिल्वर, हैदराबाद में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में एक और ब्रॉन्ज. उसकी अचानक मौत से परिवार और गांव में सदमा है. हादसा वहां लगे सीसीटीवी में साफ रिकॉर्ड हुआ है.
बहादुरगढ़ में भी दो दिन पहले ऐसा ही हादसा
यह पहली घटना नहीं है. दो दिन पहले रविवार को बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में भी ठीक ऐसा ही हादसा हुआ था. वहां 15 साल का अमन शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रैक्टिस करने आया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









