
रोशन अली से बना रोशन लाल, पहले हिंदू लड़की से कर लिया मंदिर में विवाह; फिर गांव जाकर पढ़वाया निकाह
AajTak
दिल्ली में काम करने वाले रोशन अली ने हिंदू युवती से शादी करने के लिए पहले धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम धर्म छोड़ रोशन लाल नाम रख लिया. हिंदू रीति रिवाज से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. कुछ दिन बाद जब अपने गांव लौटा तो फिर रोशन अली बनकर युवती के साथ निकाह पढ़वाया.
UP News: हरदोई जिले के एक मुस्लिम युवक ने दिल्ली में हिंदू युवती से मंदिर में शादी की और फिर गांव लौटने पर उसके साथ निकाह कर लिया. जानकारी लगने पर हिंदू संगठनों ने इस मामले को लव जिहाद बताकर पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
दरअसल, सुरसा थाना इलाके के रामपुर गांव के रहने वाले नसीरुद्दीन का बेटा रोशन अली दिल्ली में रहकर फूलों के डेकोरेशन की दुकान पर काम करता था. जहां उसकी मुलाकात कमलेश बंसल की बेटी लक्ष्मी बंसल से हुई. दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग हो गया लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से युवती के परिजन रिश्ते के लिए राजी नहीं थे.
ऐसे में लक्ष्मी बंसल से शादी करने के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति-रिवाज से इसी साल तीन अप्रैल 2023 को तीस हजारी कोर्ट स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली.
'दोनों के घरवालों को खुश रखना मकसद'
दिल्ली में हुई इस शादी में लड़की के परिवारवाले शरीक हुए थे. लेकिन रोशन के घरवाले नहीं शामिल हुए थे. रोशन के मुताबिक, उसके घरवाले शादी को लेकर नाराज थे. किसी तरह अपने परिजनों को मनाकर एक सप्ताह पहले वह अपने गांव वापस आया था. यहां अपने परिजनों के कहने पर उसने लक्ष्मी बंसल को रोशनी बनाकर निकाह पढ़वाया. रोशन अली के मुताबिक, उसने विवाह और निकाह इसलिए किया ताकि लड़की के घरवाले और उसके परिजन खुश रहें.
'मालूम था शौहर मुस्लिम है'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









