
रोमांस से पहले 'प्रेमियों' का टेस्ट लेती है ये मॉडल! फेल होने पर...
AajTak
मॉडल ने पार्टनर चुनने का एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है. वह संभावित 'प्रेमियों' का इंटेलिजेंस टेस्ट करने के बाद ही उनके साथ दूसरी बार डेट पर जाती हैं.
एक मॉडल ने संभावित 'प्रेमियों' के साथ डेट पर जाने के लिए बहुत सख्त नियम बनाए हैं. पहली डेट पर वह लड़कों का IQ test लेती है. अगर लड़का इसमें पास नहीं होता है तो मॉडल दूसरी बार डेट का मौका नहीं देती.
अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहनेवाली कैंडिस क्लॉस पिछले साल पहली बार सुर्खियों में आई थीं. तब उन्होंने बताया था कि पुरुष उनके इंटेलिजेंस को 'डरावना' मानते हैं. अब उन्होंने बताया है कि 'सही पार्टनर' की तलाश के लिए वह किस हद तक जा सकती हैं.
मॉडल के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह पहली डेट पर ही अपने पार्टनर का रिटेन IQ test लेती हैं. अगर पार्टनर के साथ मॉडल की केमिस्ट्री सही भी हो, लेकिन वह टेस्ट में पास नहीं होते हैं तो उन्हें बाहर कर दिया जाता है.
कैंडिस ने कहा- मैं इस बात का खास ख्याल रखती हूं कि मैं किसी के साथ दूसरी डेट पर जाऊं तो वह इसके लायक हो. बहुत सारे लड़के अट्रैक्टिव दिखते हैं लेकिन अगर वह इंटेलिजेंट ना हो तो उनकी सुंदरता कमतर हो जाती है.
मॉडल ने अपनी पसंद के बारे में आगे बताया- आप ऐसे किसी शख्स के साथ टाइम कैसे एन्जॉय कर सकते हो जिससे आप बातचीत में कनेक्ट नहीं कर पाओ.
IQ test पास करने वालों के लिए भी मॉडल के पास एक रूल है. वह यह कि लड़का करेंट अफेयर्स में अपडेट रहे और मॉडल को अपने मैथ, फाइनेंस और साइंस के नॉलेज के जरिए एंटरटेन कर सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










