
रोज सुबह बस ड्राइवरों को बिस्किट बांटता है बुजुर्ग शख्स, वायरल VIDEO देख पसीजा लोगों का दिल
AajTak
ये शख्स सड़क से जा रही बसों को रोककर उसके ड्राइवरों को बिस्किट बांटते हैं. हैरानी की बात ये है कि वो ऐसा हर सुबह करते हैं. मीनल पटेल नामक इंस्टाग्राम यूजर ने उनका वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है.
एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इसे देखने के बाद से उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. इसमें वो बस ड्राइवरों को बिस्किट बांटते दिखाई देते हैं. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. इसके कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, 'मुंबई एक इमोशन है.' ये शख्स सड़क से जा रही बसों को रोककर उसके ड्राइवरों को बिस्किट बांटते हैं. हैरानी की बात ये है कि वो ऐसा हर सुबह करते हैं. मीनल पटेल नामक इंस्टाग्राम यूजर ने उनका वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है.
वायरल वीडियो में बुजुर्ग को ह्यूजेस रोड पर डिवाइडर के पास खड़ा होते देखा जा सकता है. उनके सामने से बस गुजर रही होती हैं. वो एक एक कर इन्हें रोकते हैं. इसके बाद वो चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ ड्राइवरों को बिस्किट देते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हर सुबह, ये अंकल ह्यूजेस रोड पर वहां से गुजरने वाले हर बस चालक को बिस्किट बांटने के लिए इंतजार करते हैं. मेरा सुबह का सबसे प्यारा नजारा.'
वीडियो वायरल होते ही एक इंस्टाग्राम यूजर प्रियंका दलवी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'मैं इन अंकल को जानती हूं. मेरा भाई एक बस ड्राइवर है. अंकल रोजाना सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 8 बजे तक ड्राइवरों और कंडक्टरों को पारले-जी बिस्किट देते हैं. ये मैं सिर्फ अपने भाई से सुन रही थी, लेकिन आज इस वीडियो के जरिए देख भी लिया. इस खूबसूरत वीडियो के लिए धन्यवाद.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं बिजी रहने वाली मुंबई में ऐसा होते देखकर आश्चर्यचकित हूं. इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद.' वहीं तीसरे यूजर का कहना है, 'गॉड ब्लेस मुंबई. ये एक इमोशन है.'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










