
'रोज लेट आती हो...', प्रिंसिपल ने टीचर को टोका तो हो गई मार पीट, नोंचे गाल- फाड़े कपड़े, VIDEO
AajTak
आगरा में मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक महिला टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गए. दोनों के बीच छीना झपटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में मिडिल स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक महिला टीचर मामूली बात पर बुरी तरह भिड़ गए. बात हाथापाई तक आ गई. प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट बहस और खींचतान का स्कूल में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया.
घटना के 4 वीडियो वायरल हो रहे हैं. पहला वीडियो 45 सेकंड का है. दूसरा 3 मिनट 51 सेकेण्ड का है. तीसरा 1 मिनट 13 सेकेण्ड और चौथा वीडियो 52 सेकेण्ड का है. पहले 45 सेकेण्ड के वीडियो में महिला प्रिंसिपल टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोक रही है जिस वजह से दोनों में बहस हो जाती है.टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगा रही है. मौजूद स्टॉफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहते हैं लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता जाता है. दूसरे 3 मिनट 51 सेकेण्ड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस चल रही है.
दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा यूज कर रहे हैं. टीचर प्रिंसिपल से कहती है कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी,जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क जाती है. वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रहती है.थोड़ी ही देर में प्रिंसिपल और टीचर की ये बहस मारपीट का रूप ले लेती है.
जानकारी के अनुसार यह पुरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है. शुक्रवार सुबह महिला टीचर गुंजा चौधरी स्कूल लेट पहुंची थीं.इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोक दिया. प्रिंसिपल के टोकने से गुंजा भड़क गई. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से थाना सिकंदरा में तहरीर देदी गई है.पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है. मले की छानबीन की जा रही है.
प्रिंसिपल टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लेती है तो खींच तान में टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ देती है.वीडियो बना रही एक महिला टीचर और प्रिंसिपल का ड्राइवर दोनों को रोकने में लगे हुए हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








