
रोज मां की कब्र चूमता है 2 साल का मासूम, कब्रिस्तान में धीरे से कहता है ये बात, रुला देगा VIDEO
AajTak
एक बिन मां के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये बच्चा मुश्किल से 2 साल का है और छोटी साइकिल चलाते हुए जा रहा है. वह एक जगह एक कब्र पर अपनी साइकिल रोककर दिल छूने वाली बात कहता है.
कहते हैं कि एक बच्चे के लिए उसकी मां और एक मां के लिए उसके बच्चे से जरूरी इस दुनिया में कुछ भी नहीं होता है. दोनों के लिए एक दूसरे के बिना जीना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता लेकिन नीयति के आगे किसी की नहीं चलती. इसी तरह एक बिन मां के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये बच्चा मुश्किल से 2 साल का है और छोटी साइकिल चलाते हुए जा रहा है. वह एक जगह एक कब्र पर अपनी साइकिल रोककर कहता है- हाय मॉम. इसके बाद वह कब्र के पत्थर को चूमता है और आगे बढ़ जाता है. ऐसे लगता है जैसे उसने सुबह- सुबह अपनी मर चुकी मां को उसके हमेशा उन्हें याद रखने का अहसास कराया है.
इंस्टाग्राम यूजर लिसा मार्शल ने ये वीडियो शेयर किया. उनका पेज 2 साल लोचलान की प्यारी शैतानियों को लेकर है. लिसा मार्शल, लोचलान की नानी हैं. लोचलान की मां और उनकी बेटी का साल 2022 में निधन हो गया था. तब से मार्शल ही लोचलान को पाल रही हैं और उन्हें उनकी मां के बारे में बताती हैं. मार्शल ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में आज हम उसके लिए सूरजमुखी और ट्यूलिप लाए हैं जो वसंत के ताजे फूलों तक रहेंगे.
वीडियो छह दिन पहले पोस्ट किया गया था. तब से, क्लिप को 35 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है - और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. लोगों ने इसपर ढेरों इमोश्नल कमेंट किए. इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस वीडियो के बारे में क्या कहा? एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यह बहुत कीमती है. यह शायद सबसे दुखद चीज़ है जो मैंने कभी देखी हो'. एक अन्य ने लिखा 'सचमुच मेरा दिल टूट गया. यह वीडियो मुझे रुला रहा है'. एक ने लिखा- 'बहुत दुखद लेकिन बहुत प्यारा. उसके छोटे से दिल को आशीर्वाद दें.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










