
रोज फोन पर 'भूत' से घंटों बात करती थी दिल्ली की सोनिया, फिर एक दिन उसी ने मार कर दफना दिया
AajTak
दिल्ली के नांगलोई में रहने वाली सोनिया उर्फ सोना रोजाना अपने 'भूत' से घंटों फोन पर बात करती थी, लेकिन उसे ये अंदाजा नहीं था कि जिसे वह अपना प्यार मान बैठी थी, वही एक दिन उसकी जिंदगी का अंत कर देगा. करवा चौथ के दिन सोनिया अपने इस 'भूत' यानी प्रेमी सलीम के पास जाने के लिए घर से निकली, पर लौटकर नहीं आई. सलीम ने सोनिया की हत्या कर लाश खेत में दफना दी.
दिल्ली के नांगलोई में रहने वाली सोनिया उर्फ सोना ने अपने इंस्टाग्राम पर 'I love Bhoot' लिख रखा था. घर में भी जब वो फोन पर बात करती थी और कोई पूछता तो कहती थी कि अपने भूत से बात कर रही हूं, लेकिन उस वक्त सोनिया ने सोचा नहीं होगा कि उसका प्यारा भूत ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा.
दरअसल, नांगलोई की सोनिया करवा चौथ के दिन घर से अपना सारा सामान लेकर अपने भूत के पास जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह लौटकर वापस नहीं आई. जिसकी लंबी उम्र के लिए उसने करवा चौथ का व्रत रखा था, उसी सलीम ने सोनिया की हत्या कर दी और लाश को जमीन के चार फीट नीचे दफना दिया.
सोनिया के परिजनों का कहना है कि वे ये तो जानते थे कि सोनिया किसी से प्यार करती है, लेकिन वह भूत कौन है, यह उन्हें नहीं पता था. बाद में जब जानकारी मिली तो पता चला कि उसका नाम संजू है, लेकिन वह सलीम था, इसके बारे में तो उन्हें जरा सी भी भनक नहीं थी.
सोनिया के परिजन बोले- ये नहीं पता था कि उसका नाम सलीम है
सोनिया की छोटी बहन ने कहा कि जब घर गए, तब पता चला कि वह मुस्लिम है. सोनिया को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का बहुत शौक था. वह रील बनाती थी और सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी. सोनिया के इंस्टाग्राम पर 6700 फॉलोअर थे. वो जिंदादिल थी, जीना चाहती थी, लेकिन वो जिससे प्यार करती थी, उसी सलीम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसका शव रोहतक के जंगल में दफना दिया.
हालांकि सोनिया के परिवार का दावा है कि संजू का असली नाम सलीम है, यह उन्हें 21 अक्टूबर यानी करवा चौथ के अगले दिन पता चला, जब सोनिया की तलाश में उनकी बेटी संजू उर्फ सलीम के घर पहुंची.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









