
रोजगार में बाधा डाल रहा है शनि? इन उपायों से दूर होंगी अड़चनें
AajTak
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. सूर्यपुत्र शनि देव की कृपा पाने और उन्हें मनाने के लिए शनिवार सबसे उत्तम दिन है. अगर शनि की वजह से आपके रोजगार में किसी तरह की बाधा या समस्या आ रही है तो इस दिन कुछ उपायों के जरिए इस दूर किया जा सकता है.
जीवन में हर तरह के कर्म और उसके फल से शनि का सीधा सम्बन्ध होता है. व्यक्ति किस तरह के कर्म करेगा, यह भी शनि ही निर्धारित करता है. अगर शनि अनुकूल हो तो कर्म क्षेत्र में सफलता मिलती है लेकिन शनि के नकारात्मक होने से रोजगार में कदम-कदम पर बाधाएं आती हैं. शनि के सरल उपायों से नौकरी की हर समस्या को दूर किया जा सकता है. अगर नौकरी मिलने में समस्या आ रही हो- शुक्रवार को काले चने भिगा लें. शनिवार को इनको केवल सरसों के तेल में पका लें. न तो इसमें मसाला डालें और न ही नमक. इसको शनिवार को किसी पशु को खिला दें. यह प्रयोग तीन शनिवार करें. योग्यता के अनुसार नौकरी न मिलने के उपाय- शनिवार को शाम को एक कटोरी में सरसों का तेल ले लें और उसमें बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली डालकर शनि मंत्र का जाप करें. इसके बाद उसी तेल में पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं. ये प्रयोग तीन शनिवार करें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










