
रॉबर्ट वाड्रा से कनेक्शन, रक्षा सौदों पर रिश्वत लेने का आरोप, कौन है संजय भंडारी
AajTak
आर्म्स डीलर संजय भंडारी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है. राजनीतिक गलियारों में जब-जब भंडारी का नाम लिया गया है, रॉबर्ट वाड्रा से लेकर कई बड़े नेताओं की मुश्किलें बढ़ी हैं. एक बार फिर जब भंडारी का नाम आया है तो उसका कनेक्शन रॉबर्ट वाड्रा से जोड़ा जा रहा है.
आर्म्स डीलर संजय भंडारी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है. यूके कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण को हरी झंडी दिखा दी है. अब अगर भंडारी द्वारा हाई कोर्ट में उस फैसले को चुनौती नहीं दी जाती है तो उसकी जल्द ही भारत वापसी संभव है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत में उसके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं. उस पर रक्षा सौदों में रिश्वत लेने का भी आरोप है और समय-समय पर उसके रॉबर्ट वाड्रा से भी कनेक्शन सामने आए हैं. आइए संजय भंडारी की कुंडली खंगालते हैं.
कौन है संजय भंडारी?
संजय भंडारी एक जमाने में कभी लग्जरी कार आयात करने का काम करता था, लेकिन मजबूत राजनीतिक कनेक्शन के दम पर वो रक्षा सौदों का एक बड़ा बिचौलिया बन गया था. वो इस मामले में भी विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिइंग करने का काम करता था. सबसे पहले संजय भंडारी ने साल 2008 में ऑफेसट इंडिया सलूशंज (OIS) की स्थापना की थी. वो इसका मेन प्रमोटर था. उसकी कंपनी दुनिया भर में होने वाले हर आर्म्स शोज में शामिल होती थी. हर डिफेंस शोज में फेसट इंडिया सलूशंज के सबसे बड़े स्टॉल लगाए जाते थे. कहा जाता है कि उसकी तरफ से 'ऑफसेट इंडिया सॉल्युशंस' (OIS) की स्थापना बड़े रक्षा सौदों का लाभ उठाने के लिए ही की गई थी.
रॉबर्ड वाड्रा से क्या कनेक्शन?
अब सवाल ये आता है कि संजय भंडारी का कनेक्शन कांग्रेस और रॉबर्ड वाड्रा से क्यों जोड़ा जाता है? असल में आईबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय भंडारी यूपीए सरकार में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के भी संपर्क में था. रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी सिविल एविएशन एकेडमी के डायरेक्टर से भी कई मौकों पर उसने बात की थी. बड़ी बात ये थी कि भंडारी के मोबाइल फोन से रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ब्लू ब्रिज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के रजिस्टर्ड नंबर पर कई बार कॉल की गई थी. इस वजह से भी भंडारी के साथ वाड्रा का नाम जोड़ा जाता है. बीजेपी तो आरोप लगाती है कि भंडारी ने वाड्रा के लिए कई बार एयर टिकट बुक कराया है और उनके लंदन स्थित मकान के लिए इंटीरियर डेकोरेशन पर पैसे खर्च किए हैं.
2016 के बाद बढ़ीं मुश्किलें

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






