
रॉड से पत्नी की हत्या की, फिर सिलेंडर का पाइप खोलकर घर में लगा दी आग...पति बना हैवान
AajTak
ओडिशा के कोरापुट जिले में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगा दी. आरोपी ने घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ. आरोपी शिव शंकर पात्रा ने अपराध कबूल कर लिया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की कोशिश की. आरोपी जवान शिव शंकर पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कोरापुट टाउन के ओएमपी कॉलोनी की है.
8 अक्टूबर को हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में शिव शंकर ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी प्रियंका पांडा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए गैस सिलेंडर का पाइप खोलकर घर में आग लगा दी ताकि घटना को एक सामान्य दुर्घटना के रूप में दिखाया जा सके.
आग लगने के कुछ मिनट बाद शिव शंकर पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा और बचाने का नाटक करने लगा. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई तो अंदर से प्रियंका का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ. पुलिस को मौके पर कई संदिग्ध सुराग मिले जिससे यह साफ हो गया कि मामला महज हादसा नहीं बल्कि हत्या है.
ऐसे रची थी पत्नी की हत्या की साजिश
कोरापुट टाउन पुलिस ने जब शिव शंकर से पूछताछ की तो उसके बयान में कई विरोधाभास मिले. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस नंबर 252/25 दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










