
रैपिडो ड्राइवर के खाते से ताज उदयपुर की शाही शादी तक पहुंची मनी ट्रेल, ED की जांच में बड़ा खुलासा
AajTak
ईडी ने जांच में खुलासा किया है कि रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से ताज अरावली रिजॉर्ट, उदयपुर में हुई शाही शादी तक मनी लॉन्ड्रिंग की लंबी चैन जुड़ी हुई है. ड्राइवर के खाते में करोड़ों रुपये आए और तुरंत आगे भेजे गए. शादी गुजरात के युवा राजनीतिक चेहरे आदित्य ज़ूला से जुड़ी बताई जा रही है. मामला 1xBet की अवैध सट्टेबाजी जांच से सामने आया.
उदयपुर में हुई एक शाही शादी और रैपिडो बाइक चलाने वाले एक आम ड्राइवर के बैंक खाते का कनेक्शन सामने आने से ईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी ने पता लगाया है कि नवंबर 2024 में ताज अरावली रिजॉर्ट में हुई एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के खर्च के लिए एक रैपिडो राइडर के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था. यह शादी गुजरात के युवा राजनीतिक चेहरे आदित्य जूला से जुड़ी बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह खुलासा 1xBet की अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी की जांच के दौरान हुआ. ईडी को पता चला कि रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच 331.36 करोड़ रुपये जमा हुए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर का दूल्हा-दुल्हन या उनके परिवारों से कोई संबंध नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर ने बिना पूछे अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने दिया, जिसके बाद यह खाता म्यूल अकाउंट की तरह काम करने लगा.
ईडी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जांच में पाया गया कि इस खाते में अज्ञात स्रोतों से भारी रकम आती थी और तुरंत अन्य संदिग्ध खातों में भेज दी जाती थी. एक स्रोत ऐसी बैंकिंग चैन से जुड़ा मिला है, जिसमें अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के पैसे आते थे. ईडी अब इन ट्रांजैक्शनों के स्रोत और अंतिम गंतव्य का पता लगाने में जुटी है.
एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस पूरे खेल को बेहद साधारण तरीके से चलाया गया और कोई शक भी नहीं हुआ. लोग सोचते हैं कि खाते को उधार देने से कुछ नहीं होता, लेकिन जब वही खाता अपराध की कमाई को सफेद करने का जरिया बन जाता है, तो कानून सख्त कार्रवाई करता है.
रैपिडो राइडर के बैंक खाते का इस्तेमाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







