
रेस्त्रां में बैठकर अनजान लोगों को रुपये बांटता है ये शख्स, 'लुटा' चुका 10 लाख!
AajTak
एक शख्स अनजान लोगों को साल 2014 से ही पैसा बांट रहा है. इस शख्स की कहानी ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर की जो वायरल हो गई.
मां के एक मैसेज को अनजान लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बुजुर्ग शख्स ने लाखों रुपए खर्च कर डाले. इस शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, ये बुजुर्ग शख्स अनजान लोगों को पैसे देते हैं. जिन लोगों को वो पैसे देते हैं उन लोगों से उम्मीद करते हैं कि वे सभी 'प्रेम के संदेश' को फैलाएंगे.
बुजुर्ग व्यक्ति इस संदेश को आगे बढ़ाने के लिए, 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुके है. यह सब वह अपनी मां के 'अंतिम मैसेज' की खातिर कर रहे हैं. क्योंकि मां ने उनसे अंतिम समय में कहा था- सभी से प्यार करो... अब इसी संदेश का वह अपने तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
बुजुर्ग की कहानी 9 जुलाई को केविन केट नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर की. केविन केट एक ऐड मेकर हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में शख्स का फोटो पोस्ट किया, लिखा- रविवार को यह बुजुर्ग व्यक्ति रेस्टोरेंट के एक टेबल पर बैठे थे, उनके पास में कैश था, कई कागज के टुकड़े थे. इन कागज के टुकड़ों पर लिखा हुआ था, 'सभी से प्यार करो'.
Saw this man sitting by himself at a Waffle House in Midway, Florida. So I said hello and asked him what he was doing with that money. pic.twitter.com/UY2uBW7hXE

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










