
रेस्टोरेंट में बैठकर बीयर पी, नाश्ता भी किया, फिर बिल देख उड़े होश!
AajTak
शख्स ने बताया कि दोपहर के वक्त वे रेस्टोरेंट गए थे. यहां उन्होंने एक बियर, एक Mojito, दो मिल्कशेक, एक ग्रीक सलाद, ब्रेड और कैलेमैरी ऑर्डर किया. इतने खाने के लिए रेस्टोरेंट ने तगड़ा बिल बना दिया. शख्स ने पोस्ट के साथ रेस्टोरेंट के बिल को भी अटैच किया है.
रेस्टोरेंट में नाश्ते के लिए गई एक फैमिली उस वक्त हैरान रह गई, जब वहां उन्हें भारी-भरकम बिल थमा दिया गया. बिल देखकर फैमिली मेंबर्स के होश उड़ गए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कुछ ड्रिंक्स और स्नैक्स का इतना तगड़ा बिल कैसे आ सकता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिल की फोटो शेयर कर रेस्टोरेंट पर लूटने का आरोप लगाया है. यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक ब्रिटिश फैमिली छुट्टियों में घूमने के लिए ग्रीस के आइलैंड माइकोनोस (Mykonos ) गई थी. यहां उन्होंने बीच पर खूब एन्जॉय किया, लेकिन जब खाने की बारी आई तो उनके साथ कथित तौर पर स्कैम हो गया. फैमिली के एक सदस्य ने रेडिट पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने जरा से खाने के बदले उन्हें £309 (करीब 36 हजार रुपये) का बिल थमा दिया.
36000 रुपये बिल देखकर उड़े होश!
शख्स ने बताया कि दोपहर के वक्त वे Mykonos के Platis Gialos बीच पर मौजूद एक रेस्टोरेंट गए थे. यहां उन्होंने एक बियर, एक Mojito, दो मिल्कशेक, एक ग्रीक सलाद, ब्रेड और कैलेमैरी ऑर्डर की थी. इतने खाने के लिए रेस्टोरेंट ने 36 हजार, 80 रुपये का बिल बना दिया. शख्स ने पोस्ट के साथ रेस्टोरेंट के बिल को भी अटैच किया है.
उसने दावा किया है कि वे रेस्टोरेंट के वर्कर से रेट के बारे में पूछते रहे लेकिन वो हमें इग्नोर करता रहा. शुरू में सलाद और स्नैक्स को चार्जेबल नहीं बताया गया था, लेकिन बाद में इसके पैसे भी जोड़ लिए गए. शिकायत का कोई फायदा नहीं मिला और मजबूरन पूरा बिल भरना पड़ा.
शख्स की पोस्ट पर एक रेडिट यूजर ने कहा- मेन्यू देख लेना चाहिए था. दूसरे ने लिखा- टूरिस्ट प्लेस में चीजें महंगी होती हैं. तीसरे ने कहा- अच्छा हुआ शख्स के पर्याप्त पैसे थे. एक अन्य यूजर ने लिखा- हो सकता है रेस्टोरेंट महंगा वाला रहा हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










