
रेस्टोरेंट का बिल न देना पड़े... शख्स ने खाने में डाले बाल, वायरल हो गया वीडियो
AajTak
सिडनी के एक रेस्टोरेंट ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति बिल से बचने के लिए खाने में बाल मिलाता हुआ दिख रहा है.
रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 5-6 लोगों के एक ग्रुप ने भारी-भरकम बिल से बचने के लिए चालाकी दिखाई और चुपके से उसमें अपने शरीर का बाल डाल दिया. उन लोगों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. अब ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक रेस्टोरेंट की है.
खाना में बाल मिलाने वाला शख्स 600 डॉलर का बिल चुकाने से बचना चाहता था, लेकिन उसकी ये चोरी पकड़ी गई. पोनी डाइनिंग ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति अपने खाने बाल डालता दिखाई दे रहा है और फिर 600 डॉलर का बिल चुकाने से इनकार कर रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट news.com.au के मुताबिक, सिडनी के द रॉक्स में स्थित पोनी डाइनिंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में उस व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. यह सब तब शुरू हुआ जब उस व्यक्ति सहित छह लोगों के एक ग्रुप ने दावा किया कि उन्हें अपने खाने में बाल मिले हैं और उन्होंने बिल चुकाने से इनकार कर दिया. हालांकि, पोनी डाइनिंग ने कहा कि उनके सुरक्षा कैमरों में माजरा कुछ और ही नजर आया है.
सफेद कमीज और बेज रंग की पैंट पहने एक व्यक्ति प्लेटों और ड्रिंक्स से भरी मेज पर बैठा दिखाई देता है. एक क्षण में, वह अपनी बगल में हाथ डालकर बालों की लटें निकालता है और उन्हें अपनी प्लेट में गिराता हुआ दिखाई देता है.
रेस्टोरेंट ने शेयर किया सीसीटीवी फुटेज पोनी डाइनिंग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है - हम आमतौर पर इस तरह की सामग्री साझा नहीं करते हैं. इस फुटेज में हमारे रेस्टोरेंट में घटी एक घटना दिखाई गई है. खाना परोसे जाने के बाद, एक मेहमान ने खाने में बाल होने की शिकायत की और भुगतान करने से इनकार कर दिया. मामले की औपचारिक रूप से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. यह वीडियो अन्य रेस्टोरेंटों को जागरूक करने के लिए साझा किया गया है.
ग्रुप ने काफी मात्रा में भोजन मंगवाया था. इनका कुल बिल 600 डॉलर से अधिक हो गया था. रेस्टोरेंट के मैनेजर ने news.com.au को बताया कि ग्रुप ने जो ऑर्डर किया था, उसमें रेस्टोरेंट के कुछ सबसे प्रीमियम व्यंजन शामिल थे, जैसे कि ड्राई-एज्ड स्टेक और टोमाहॉक कट, जिनकी कीमत 140 डॉलर से अधिक होती है. हमने उन्हें शानदार डिनर परोसा. सब कुछ बहुत साफ-सुथरा था, उनकी मेज बहुत सुंदर थी. जब हमने देखा कि वे बहुत अजीब व्यवहार कर रहे हैं, तो हमने सीसीटीवी फुटेज देखने का फैसला किया. बाद में भोजन करने वाले लोग बिना पेमेंट किए ही चले गए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









