
रेवड़ी कल्चर पर सियासी घमासान, केजरीवाल बोले- भगवान ने चाहा तो पूरे देश को मुफ्त शिक्षा-इलाज देंगे
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, इनका भविष्य पहले अंधकार में था. इन्हें फ्री अच्छी शिक्षा देकर क्या मैं गुनाह कर रहा हूं. 75 साल में पहली बार सरकारी स्कूलों में 99 फीसदी से ज्यादा नतीजे आए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी में रेवड़ी कल्चर के बहाने विपक्ष पर हमला बोला तो देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी. केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ियां बांट रहा है, मुझे गालियां दी जा रही हैं. लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या गलतियां कर रहा हूं. केजरीवाल ने कहा कि आज दो किस्म की राजनीति चल रही है.
केजरीवाल ने कहा कि एक ईमानदारी और दूसरी भ्रष्टाचार की. ईमानदार राजनीति AAP कर रही है. हम एक-एक चीज में पैसे बचाते हैं. जनता को सुविधाएं देते हैं. दूसरी भ्रष्टाचार की राजनीति में अपने दोस्तों को ठेके देते हैं. मंत्रियों को सुविधाएं देते हैं. जनता को सुविधाएं नहीं देंगे. आज जनता को तय करना है. ईमानदार की राजनीति करनी है. या भ्रष्टाचार की.
किसी का इलाज करवाना रेवड़ी बांटना है क्या?
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, इनका भविष्य पहले अंधकार में था. इन्हें फ्री अच्छी शिक्षा देकर क्या मैं गुनाह कर रहा हूं. 75 साल में पहली बार सरकारी स्कूलों में 99 फीसदी से ज्यादा नतीजे आए हैं. 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूलों से नाम कटाकर सरकारी स्कूल में भर्ती हुए हैं. गरीबों के बच्चे NEET क्वालीफाई कर रहे हैं. यह काम 1947-1950 मे हो जाना चाहिए था. हम देश की नींव रख रहे हैं, यह रेवड़ी नहीं है. आज दिल्ली दुनियाभर के अकेला शहर है जहां 2 करोड़ लोगों में से एक एक आदमी का इलाज मुफ्त है. 50 लाख का भी ऑपरेशन का खर्च हो तो मुफ्त होता है क्या यह फ्री की रेवड़ी है. किसी का एक्सीडेंट हो जाए, तो कितने भी महंगे अस्पताल में ले जाएं, ठीक करने का पूरा खर्च फरिश्ते स्कीम के जरिए सरकार देती है.
45 हजार बुजुर्गाें को तीर्थयात्रा करवाई, क्या गलत किया
फरिश्ते स्कीम से हम 13 हजार लोगों की जान बचा चुके हैं, उनसे पुछिए कि क्या ये फ्री की रेवड़ी है. तुम्हारे मंत्रियों को फ्री में बिजली मिलती है, हम लोगों को फ्री में बिजली दें तो यह क्या रेवड़ी है. हम 17 हजार लोगों को फ्री में योग सीखा रहे हैं. करीब 45 हजार बुजुर्ग मुफ्त तीर्थयात्रा कर चुके हैं. यह तो पुण्य होता है लेकिन मुझे कह रहे हैं कि फ्री में रेवड़ी बांट रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









