
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से करते थे लूट... महाराष्ट्र के ठाणे से 2 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों मुंबई और ठाणे के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान चुराते थे. पुलिस को दोनों के बारे में कई दिनों से सूचना मिल रही थी. इसी बीच कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने ठाणे जिले और पड़ोसी मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से कीमती सामान चुराने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नासिक के एक गिरोह के सदस्यों से 10 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद किए हैं.
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय खेड़कर ने कहा कि आरोपी रेलवे स्टेशनों पर अनजान यात्रियों से संपर्क करते, उनसे दोस्ताना बातचीत करते और फिर भागने से पहले चालाकी से या जबरन उनके सोने के आभूषण छीन लेते. हमने अब ऐसे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का कीमती सामान जब्त किया है.
यह भी पढ़ें: पैसे चोरी के शक में पिता ने 13 साल की बेटी को मार डाला... फिर नहर के पास फेंक आया शव
ठाणे के एक वरिष्ठ नागरिक दो सप्ताह पहले अपने दामाद से मिलने कल्याण स्टेशन पहुंचे थे और प्लेटफ़ॉर्म पर इंतज़ार करते समय दो लोग उनके पास आए. इस दौरान दोनों ने कुछ देर बातचीत करके उनका विश्वास जीता और फिर भागने से पहले उनकी उंगली से सोने की अंगूठी जबरन छीन ली.
कल्याण जीआरपी पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद, मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह की चोरी का मामला सामने आया है. अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमों ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पुष्टि की कि दोनों चोरियों में एक ही आरोपी शामिल थे.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफ़ज़ल अहमद मदारी (23) और मुश्ताक नजमुद्दीन मदारी (21) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों का नासिक जिले के येओला तालुका से पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








