
रेलवे के इतिहास में बड़ी पहल, ट्रांसजेडर्स को रोजगार देने के लिए शुरू किया ये काम
AajTak
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने गुवाहटी रेलवे स्टेशन पर 'ट्रांस टी स्टॉल' की शुरुआत की है. इसमें काम करने वाले सभी कर्मचारी भी ट्रांसजेंडर समुदाय के होंगे. रेलवे द्वारा इस टी स्टॉल की शुरुआत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के लिए की गई है.
भारतीय रेलवे, ट्रेनों से लेकर स्टेशन्स तक को कायाकल्प कर रहा है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ रेलवे द्वारा लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करने की कोशिश हो रही है. इसी कड़ी में असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर 'ट्रांस टी स्टॉल' की शुरुआत की गई. रेलवे द्वारा इस टी स्टॉल की शुरुआत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के लिए की गई है.
ट्रांसजेंडर समुदाय के होंगे सभी कर्मचारी
ट्रांस टी स्टॉल गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुरू की गई है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुताबिक इस टी स्टॉल को चलाने की जिम्मेदारी ट्रांसजेडर समुदाय की होगी. इसमें काम करने वाले सभी कर्मचारी भी ट्रांसजेंडर समुदाय के होंगे. बता दें कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए रोजगार के उतने बेहतर विकल्प उपलब्ध नहीं है. ऐसे में रेलवे का ये फैसला उनकी सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
Assam: Guwahati railway station gets first-of-its-kind transgender tea stall Read @ANI Story | https://t.co/rjR0Aze4sY#Assam #Transgender #Guwahatirailwaystation pic.twitter.com/b5jwUsIMCt
रेलवे के इतिहास में ये अपनी तरह की पहली पहल
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने इस टी स्टॉल का उद्घाटन किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनएफआर ने ट्रांसजेंडरों के सशक्तिकरण के लिए पहल की है. ये भारतीय रेलवे के इतिहास में अपनी तरह की पहली पहल है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे इस तरह के और भी कदम उठाएगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









