
रेमडेसिविर की किल्लत के बीच कालाबाजारी, OLX पर 6 हजार रुपये में बिक रही दवा
AajTak
कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की शीशियों को ओएलएक्स पर मनमानी कीमतों पर बेचा जा रहा है. हमारे सहयोगी इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र के कई ओएलएक्स यूजर्स को रेमेडिसविर की शीशियां बेची जा रही है. बता दें कि इन दोनों राज्यों की कोरोना से हालत सबसे ज्यादा खराब है.
देश में कोरोना संक्रमण चरम पर है और हर दिन लाखों केस सामने आ रहे हैं. इसके इलाज में काम आने वाली एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की डिमांड पूरे देश में बढ़ गई है और कई राज्यों में तो इसकी भारी किल्लत है. जरूरतमंद मरीजों को ये दवा नहीं मिल पा रही है लेकिन ऑनलाइन सेलिंग प्लेटफॉर्म OLX पर इसकी धड़ल्ले से कालाबाजारी जारी है. कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की शीशियों को ओएलएक्स पर मनमानी कीमतों पर बेचा जा रहा है. हमारे सहयोगी इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र के कई ओएलएक्स यूजर्स को रेमेडिसविर की शीशियां बेची जा रही हैं. बता दें कि इन दोनों राज्यों की कोरोना से हालत सबसे ज्यादा खराब है. ओएलएक्स पर रेमडेसिविर दवा मनमानी कीमतों पर बेचने की खबरें ऐसे समय में आई हैं जब कई राज्य इसकी कमी से जूझ रहे हैं, लोग इस दवा को लेने के लिए फार्मेसियों के बाहर घंटों कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











