
रेबिका हत्याकांड: 64 दिन बाद हुई 19 टुकड़े करने वाले की गिरफ्तारी, बहू की हत्या में सास की भी साजिश
AajTak
दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की तरह झारखंड में रेबिका हत्याकांड की घटना सामने आई थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को आज 64 दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के बाद रेबिका के शव के 19 टुकड़े किए गए थे और टुकड़ों को बोरी में भरकर फेंक दिया गया था.
झारखंड के साहिबगंज में बोरियों थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर की रात रेबिका पहाड़िया नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को पुलिस ने 64 दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा है. पुलिस मैनुल को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे लेकर शनिवार को साहिबगंज पहुंची है.
साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि बोरियो थाना क्षेत्र के गोडा पहाड़ की रहने वाली रेबिका पहाड़िया की हत्या 16 दिसंबर की रात कर दी गई थी.
पुलिस ने पूर्व में 10 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट लिया था. इसके बाद एक टीम कई दिनों से दिल्ली में थी.
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी मैनुल अंसारी को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि आरोपी मैनुल दिल्ली में मजदूरी कर रहा था. वह किसी मामले में तिहाड़ जेल भी जा चुका है.
दरअसल, 16 दिसंबर की रात मैनुल अंसारी ने अपने दोस्त मैनुल हक के साथ मिलकर रेबिका की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव के 19 टुकड़े किए गए थे. इसके बाद 17 दिसंबर को शव बोरी में भरकर आंगनबाड़ी के पास फेंक दिया था. जब आंगनबाड़ी के पास मानव अंग लोगों को दिखे, तब इस मामले का खुलासा हुआ था.
इस मामले में पुलिस रेबिका के पति दिलदार अंसारी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि रेबिका की सास मरियम निशा अपने बेटे दिलदार अंसारी से रेबिका का पीछा छुड़ाना चाहती थी. इसके लिए उसने पहले अपने भाई मैनुल हक को हत्या के लिए तैयार किया, बाद में 20 हजार रुपए देकर मैनुल अंसारी को भी शव ठिकाने लगाने के लिए तैयार कर लिया था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








