
'रेप से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो', लड़की ने हमलावर से लगाई गुहार
AajTak
तुम मुझे गोली मार दो, लेकिन रेप नहीं करो. एक पीड़िता ने असॉल्ट से बचने के लिए हमलावर के सामने ऐसी गुहार लगाई. आरोपी ने हथियार के दम पर लड़की को पहले तो बंधक बनाया और फिर उससे रेप करने की कोशिश की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
रेप की कोशिश के दौरान पीड़ित लड़की ने हमलावर से कहा कि वह उसे गोली मार दे, लेकिन रेप नहीं करे. हमलावर बंदूक दिखाकर लड़की से रेप की कोशिश कर रहा था. 29 साल के आरोपी शख्स को गन पॉइंट पर रेप की कोशिश और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शख्स ने हथियार के दम पर लड़की को पहले तो बंधक बनाया और फिर उससे रेप करने की कोशिश की. हालांकि, जब लड़की ने विरोध किया तो उसे उल्टे पैर भागना पड़ा. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की पार्क में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी. तभी एक हथियारबंद व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया. उसकी पहचान डोनोवन टायलर एडकिंस के रूप में हुई. एडकिंस लड़की के साथ अभद्रता करने लगा. उसकी अश्लील हरकत देख लड़की सहम गई लेकिन उसने डटकर उसका मुकाबला किया. बंदूक के दम पर रेप की कोशिश कर रहे एडकिंस से लड़की ने कहा- 'तुम्हें पहले मुझे गोली मारनी होगी.' इतना ही नहीं उसकी एडकिंस से हाथापाई भी हुई. इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी.
इस मामले को लेकर पुलिस टीम को 10 फरवरी को सुबह पिनव्यू पार्क से एक अर्जेंट कॉल मिली थी. जब सामने से पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाई तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. बाद में एडकिंस को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर गुंडागर्दी, रेप की कोशिश समेत आधा दर्जन अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है.
ऐसे जान बचाकर भागी लड़की
Brevard County Sheriff के ऑफिस ने बताया कि एडकिंस बंदूक की नोक पर पीड़िता को जंगल में ले गया और रेप की कोशिश करने लगा. उसने अपने कपड़े उतार दिए और बंदूक दिखाकर धमकाने लगा. लेकिन लड़की की चिल्लाहट सुनकर उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया. उसे देखकर एडकिंस घबरा गया और पत्थर से पैर लड़ने की वजह से वह जमीन पर गिर गया. इसी बीच लड़की को भागने का मौका मिल गया. फिलहाल, एडकिंस में 30 लाख रुपये के बांड पर ब्रेवार्ड काउंटी जेल में बंद है. मंगलवार को उसकी कोर्ट में पेशी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










