
'रेप की धमकी दी, छिपकर बचाई जान...', महिला डॉक्टर ने बयां की आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हमले की रात की दास्तां
AajTak
15 अगस्त की दरमियानी रात मेडकल कॉलेज में अज्ञात लोगों ने घुसकर जो तोड़फोड़ मचाई थी, वो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक सीमित नहीं थी. उस दिन इस अस्पताल के गर्ल्स होस्टल्स में भी ये अज्ञात लोग हुड़दंग करते पहुंच गए थे. आरोप है कि इन्होंने होस्टल में रहने वाली महिला रेजिडेंट डॉक्टरों को डराया-धमकाया गया और रेप तक की धमकी दी. इसके बाद होस्टल में रहने वाली ज्यादातर लेडी डॉक्टरों ने डर की वजह से होस्टल छोड़ दिया.
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से हैवानियत के बाद से दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. सीबीआई की जांच भी तेजी से चल रही है. वहीं मामले को लेकर नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच यह बात सामने आई है कि इस जघन्य अपराध के बाद आरजी मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद ज्यादातर महिला डॉक्टरों ने होस्टल छोड़ दिया है और वह अपना-अपना सामान लेकर या तो घर चली गई हैं या दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं.
दरअसल, 15 अगस्त की दरमियानी रात मेडकल कॉलेज में अज्ञात लोगों ने घुसकर जो तोड़फोड़ मचाई थी, वो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक सीमित नहीं थी. उस दिन इस अस्पताल के गर्ल्स होस्टल्स में भी ये अज्ञात लोग हुड़दंग करते पहुंच गए थे. आरोप है कि इन्होंने होस्टल में रहने वाली महिला रेजिडेंट डॉक्टरों को डराया-धमकाया गया और रेप तक की धमकी दी. इसके बाद होस्टल में रहने वाली ज्यादातर लेडी डॉक्टरों ने डर की वजह से होस्टल छोड़ दिया. भले ही अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल और होस्टल्स के बाहर सीआईएसएफ की तैनाती हो गई है, लेकिन जो स्टाफ यहां से जा चुका है, वो डर की वजह से अभी भी वापस आने को तैयार नहीं है.
यह भी पढ़ें: '17 साल से मैंने उससे बात नहीं की', जानें कोलकाता के दरिंदे संजय रॉय की बहन ने क्यों तोड़ दिया था रिश्ता
'नर्सिंग स्टाफ को दी रेप की धमकी'
आजतक से बातचीत करते हुए एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि उस दिन भीड़ ने हमला कर दिया था अस्पताल पर. उनका टारगेट होस्टल भी था और उन्होंने नर्सिंग होस्टल में जाकर हमारे नर्सिंग स्टाफ को रेप की धमकियां भी दी थीं. इसके बाद होस्टल में रहने वाले सब लोग डर गए थे और सब लोग अगली सुबह अपने-अपने घर चले गए. अभी जो स्थिति है, बहुत कम महिलाएं इस कैंपस में बची हैं. ड्यूटी करने के लिए महिला डॉक्टरों को होस्टल और कैंपस में वापस लौटना होगा.
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमसे कह रहा है कि हम लोग ड्यूटी पर वापस जाएं. लेकिन कैसे जाएंगे, कोई भी यहां बचा नहीं है. सब लोग डर की वजह से अपने घर चले गए हैं. उनके मां-बाप भी डरे हुए हैं. इस वजह से हमारे पास वर्किंग फोर्स नहीं है. भले ही सीआईएसएफ सुरक्षा में लग गई है, इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं. लेकिन इसके बाद भी हमें हिम्मत नहीं हो रही है कि हम यहां सुरक्षित माहौल समझकर काम करें.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










