
रेप और छेड़खानी के नाम पर एक्सटॉर्शन करती थीं लेडी, झूठा मुकदमा लिखवाकर लाखों की वसूली
AajTak
रेप और छेड़खानी के नाम पर एक्सटॉर्शन करने वाली तीन महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झूठा मुकदमा लिखवाकर यह लाखों की वसूली कर रही थीं. दरअसल ये चौंकाने वाला मामला 7 अप्रैल को दिल्ली की मोतीनगर पुलिस के सामने आया जब 25 साल की एक महिला ने 61 साल के बुजुर्ग पर छेड़छाड़ और रेप की शिकायत दर्ज कराई.
रेप और छेड़खानी के नाम पर एक्सटॉर्शन करने वाली तीन महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झूठा मुकदमा लिखवाकर यह लाखों की वसूली कर रही थीं. दरअसल ये चौंकाने वाला मामला 7 अप्रैल को दिल्ली की मोतीनगर पुलिस के सामने आया जब 25 साल की एक महिला ने 61 साल के बुजुर्ग पर छेड़छाड़ और रेप की शिकायत दर्ज कराई. (प्रतीकात्मक फोटो) इस शिकायत पर आरोपी दिनेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उन पर लगाए हुए इल्ज़ाम झूठे हैं और उनसे शिकायतकर्ता लड़की लाखों रुपये की मांग कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि सोनिया और पूनम नाम की दो महिलाएं उनसे यह केस ना करने के बदले में 10 लाख रुपए की रकम मांग रही हैं जिसमें से 5 लाख रुपये वह पहले ही वसूल चुकी हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) पुलिस के सामने जब इन महिलाओं की पोल खुली तो तीनों मौके से फरार हो गई और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. आरोपी महिलाओं ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए थे और दिल्ली से जयपुर भाग गई थी. दिल्ली पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए अपनी टीम जयपुर रवाना की जबकि दिल्ली में करीब 150 सीसीटीवी कैमरे में इनकी तलाश शुरू की. ये सीसीटीवी रघुवीर नगर और आईएसबीटी बस स्टैंड के आसपास खंगाले गए. पुलिस ने इन तीनों की तलाश के लिए घर-घर जाकर भी लोगों के वेरीफिकेशंस किए. (प्रतीकात्मक फोटो)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










