
'रेड लाइट एरिया में घूम सकती हूं, लेकिन आजाद नहीं हूं': सेक्स वर्कर्स ने सुनाई आपबीती
AajTak
मुंबई का कमाठीपुरा इलाका सेक्स वर्क के धंधे के लिए जाना जाता रहा है. यहां रहने वाली महिलाओं को बेहद खराब हालात से गुजरना पड़ता है. एक बार यहां फंसने के बाद उनके लिए यहां से निकलना आसान नहीं होता. इंटरनेशनल वीमेंस डे के मौके पर Prerana Anti-Human Trafficking एनजीओ ने ऐसी ही कई महिलाओं की कहानियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
मुंबई का कमाठीपुरा इलाका सेक्स वर्क के लिए देश भर में जाना जाता रहा है. यहां बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं रहती हैं जो सेक्स वर्क का काम करती हैं. लेकिन यहां रहने वालीं महिलाओं की जिंदगी बेहद खराब हालात में गुजरती है.
एक बार यहां आने के बाद, इस पेशे से बाहर निकलना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता. ऐसी ही कई महिलाओं की कहानियां इंटरनेशनल वीमेंस डे के मौके पर Prerana Anti-Human Trafficking एनजीओ ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन कहानियों में महिलाओं ने बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी बदली हैं.
55 साल की लगती हूं, लगभग पूरी जिंदगी सेक्स वर्क की है ऐसी ही एक महिला ने कहा है कि किसी ने उनकी उम्र का हिसाब नहीं रखा है, लेकिन उन्हें लगता है कि वह 55 साल की हैं. लगभग पूरी जिंदगी उन्होंने सेक्स वर्कर के तौर पर कमाठीपुरा में ही बिताई है. जब वह जवान थीं तो उन्हें कई ब्राथल में भेजा जाता था. वे कहती हैं कि दलाल लोग हर नई लड़की के साथ ऐसा ही करते हैं. अब वह सेक्स वर्क के पेशे में नहीं हैं और न ही कमाठीपुरा में रहती हैं. अब वह एक एनजीओ के साथ काम करने लगी हैं. अब उनके दोनों बच्चे ढंग का काम कर रहे हैं. वह खुद ठाणे में किराए के घर में रहती हैं. लेकिन इन सबके बावजूद 'कमाठीपुरा वाली महिला' की पहचान उनका पीछा नहीं छोड़ती.
एक अन्य महिला मोहिनी कहती हैं कि वह कमाठीपुरा में बीते 15 साल से रह रही हैं. वह एक ब्राथल से दूसरी ब्रॉथल जाती रही हैं. वह कहती हैं कि उनकी जिंदगी यहां आसान कभी नहीं रही और न ही यहां रहने वाली किसी और महिला की जिंदगी आसान होती है. उन्होंने भूख, शारीरिक हिंसा, भावनात्मक और यौन हिंसा को झेला है. वह कहती हैं- आपको लगेगा कि मैं कमाठीपुरा के एक लेन से दूसरे लेन में जा रही हूं, लेकिन मैं खुद को आजाद महसूस नहीं करती.
नाइट केयर सेंटर में पढ़ रहे बच्चे प्रेरणा नाम के इस एनजीओ के कारण कई लोगों की जिंदगी बदली है. इनमें एक महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं. जो 6 और 9 कक्षा में पढ़ते हैं. वे पिछले चार साल से प्रेरणा के नाइट केयर सेंटर में जा रहे हैं
ये एनजीओ उनके बच्चों और उनके लिए हेल्थ से जुड़े कई सत्र आयोजित करता है. इस महिला ने बताया कि यहां उन्होंने हेल्थ डिस्ऑर्डर से जुड़ी कई चीजें सीखी हैं. जिस कारण वह अपनी हेल्थ को भी प्राथमिकता दे रही हैं. आशा (बदला हुआ नाम) भी कमाठीपुरा में दो दशक तक रही हैं. लेकिन अब उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







