
रूही के बच्चे की हुई मौत, सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आया नया ट्विस्ट
AajTak
सास बहू बेटियां की टीम हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंची. शो में घर के सभी लोग अभीरा और अरमान के नए बच्चे आ जाने की खुशी में घर में हवन करवा रहे हैं. लेकिन इस सबसे रूही खुश नहीं है क्योंकि वो सदमे में है.
सास बहू बेटियां की टीम हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंची. शो में घर के सभी लोग अभीरा और अरमान के नए बच्चे आ जाने की खुशी में घर में हवन करवा रहे हैं. घर के सभी बड़े बेहद खुश हैं क्योंकि उनके घर में भी अब नन्हे बच्चे की किलकारी गुंजेगी. अरमान और अभीरा नए बच्चे के लिए हवन में एकसाथ बैठे हुए थे. दादी सा भी बेहद खुश नजर आ रही हैं और घर के सभी घरवाले एकसाथ फोटो भी खिचवा रहे हैं. लेकिन इस सबसे रूही खुश नहीं है क्योंकि वो सदमे में है.
रूही का हाल बेहाल
सभी लोग पूजा में बैठकर भगवान का शुक्रिया करते नजर आ रहे थे. हवन खत्म होने के साथ ही सभी लोग फैमिली टाइम के लिए फैमिली फोटो खिचवाने लगे ताकि वो उनके लिए एक याद बनकर रहे. लेकिन तभी वहां रूही आ जाती है और घायल हालत में अभीरा के हाथ से बच्चे को छीन लेती है.
रूही बच्चे को गले लगाकर रोने लगती है क्योंकि उसे लगता है कि ये बच्चा उसका है. लेकिन इसी बीच घरवाले रूही को बताने आते हैं कि ये बच्चा उसका नहीं, बल्कि अरमान और अभीरा का है. घरवालों की ये बात सुनकर रूही फूट-फूटकर रोने लगती है और सभी से पूछने लगती है कि आखिर उसका बच्चा कहां है.
अरमान और रोहित को मालूम है सच
रूही की ये हालत देखकर अरमान से रहा नहीं जाता. वो रूही को सच बताने जा रहा होता है लेकिन रोहित उसे वहीं रोक देता है क्योंकि उसे लगता है कि रूही सच बरदाश्त नहीं कर पाएगी. रूही के बच्चे की मौत हो चुकी है जिसके बारे में रूही को नहीं मालूम है. रूही का रो रोकर बुरा हाल हो जाता है. वो चीख रही है, चिल्ला रही है और अपने बच्चे को पुकार रही है लेकिन कोई भी उसके लिए कुछ नहीं कर पाता.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











