
रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर भारत पर भड़का यूक्रेन
AajTak
यूक्रेन के मंत्री ने अपने भारतीय साझेदारों से ये भी कहा कि यदि भारत सस्ते दामों पर रूस से तेल खरीदना जारी रखना चाहता है तो 'बैलेंसिंग एक्ट' के तहत यूक्रेन की मदद के लिए तैयार रहें.
भारत ने G7 देशों और उनके सहयोगियों की ओर से रूस के तेल पर प्राइस कैप का समर्थन न करने का फैसला किया है. भारत के इस निर्णय के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत पर यूक्रेन के आम नागरिकों की जान की कीमत के बदले रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया है. उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत रशिया से सस्ती कीमतों पर तेल खरीद रहा है और रूस की आक्रामकता से यूक्रेन में लोग मर रहे हैं.
यूक्रेन के मंत्री ने कहा कि यदि भारत सस्ते दामों पर रूस से तेल खरीदना जारी रखना चाहता है तो 'बैलेंसिंग एक्ट' के तहत यूक्रेन की मदद के लिए तैयार रहें. विदेश मंत्री ने आगे कहा, 'हर देश को अधिकार है कि वो अपनी इकोनॉमी को आगे ले जाने के लिए जरूरी और सही कदम उठाए. लेकिन अपने भारतीय सहयोगियों को हम जो संदेश पहुंचाना चाहते हैं, वो एकदम साफ है. आपके पास रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदने का अवसर है. लेकिन रूस आपको सस्ते दाम पर तेल इसलिए बेच रहा है, क्योंकि वो कई तरह के प्रतिबंधों और बंदिशों के दबाव में है और इसी वजह से वो यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक है.'
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है तो उसे यूक्रेन को भी व्यापक रूप से मदद देनी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि आप ये जानते हैं कि आप रूस से सस्ते दाम पर तेल इसलिए खरीद पा रहे हैं, क्योंकि उसकी आक्रामकता से यूक्रेन में कोई मर रहा है.'
इससे पहले रूस ने 11 दिसंबर को G7 देशों और उसके सहयोगियों की तरफ से लगाए गए प्राइस कैप पर भारत के समर्थन न करने वाले फैसले का स्वागत किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के तेल पर ये प्राइस कैप 5 दिसंबर को ही G7 देशों और उसके सहयोगियों द्वारा लगाई गई थी. सात बड़े देशों का समूह G7, यूरोपियन यूनियन और ऑस्ट्रेलिया, रूस के कच्चे तेल को 60 डॉलर प्रति बैरल पर सील करने के लिए एकमत हुए थे.
कच्चे तेल कीमतों को सीमित करने का यह फैसला यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता को देखते हुए लिया गया था. हालांकि, रूस ने तेल की कीमत तय करने के फैसले को मानने से इनकार कर दिया और पश्चिम देशों के खिलाफ बगावत पर उतर आने की चेतावनी दे डाली. फिलहाल, भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा और इसके लिए वो क्रूड ऑयल खरीदारों के साथ सीधे नेगोशिएट करेगा.
वहीं, भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत में रूस से कच्चे तेल का आयात बहुत सीमित है. भारत अब इराक, सऊदी अरब और यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) सहित 39 देशों से तेल आयात कर रहा है. इसके अलावा, अफ्रीका में भी इसके व्यापार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








