
रूस से अब भारत को नहीं मिलेगा भारी छूट पर तेल, दो भारतीय कंपनियों को भी इनकार
AajTak
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके बाद वैश्विक स्तर पर तेल संकट गहराया. कई देशों ने रूस के तेल पर बैन लगा दिया था. भारत और चीन भारी छूट पर रूस का तेल खरीद रहा था.
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कई यूरोपीय देशों ने रूस के तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस बीच भारत, रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीद रहा था.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों की रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से तेल खरीद को लेकर बातचीत चल रही थी. हालांकि, अब रूस की तेल कंपनी ने भारत की इन तेल कंपनियों से सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.
सूत्रों ने बताया कि रूस की तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने यह कदम अन्य ग्राहकों को तेल सप्लाई की मांग को पूरा करने के लिए उठाया है.
दरअसल रोसनेफ्ट पहले ही इन तेल ग्राहकों को तेल की सप्लाई का वादा कर चुका था. अब रूस के पास इतना अतिरिक्त तेल नहीं है कि वह भारत की कंपनियों को वह बेच सके.
रूस की कंपनी के साथ यह सप्लाई सौदा नहीं होने से भारतीय कंपनियों को स्पॉट मार्किट से अधिक मंहगा तेल खरीदना पड़ सकता है.
यूक्रेन युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद रूस अपना तेल धड़ल्ले से बेच रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








