
रूस-सऊदी ने मिलकर लिया ऐसा फैसला, अमेरिका होगा खफा, भारत की भी बढ़ेगी चिंता
AajTak
ओपेक प्लस के सदस्य सऊदी अरब और रूस ने मिलकर फैसला किया है कि वो तेल उत्पादन में कटौती करेंगे. दोनों देशों ने आने वाले समय में 13 लाख बैरल कच्चे तेल की कटौती का फैसला किया है. इस खबर के आते ही तेल बाजार में तेल का दाम बहुत अधिक बढ़ गया है.
वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सऊदी अरब और रूस ने मिलकर एक बार फिर से तेल उत्पादन में कटौती का फैसला किया है. मंगलवार को दोनों देशों ने इस साल के अंत तक कच्चे तेल का उत्पादन 13 लाख बैरल कम करने पर सहमति जताई. सऊदी और रूस की इस घोषणा के साथ ही वैश्विक तेल बाजार में तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला.
समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी और रूस की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. पिछले साल नवंबर के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमत कभी इतनी ऊपर नहीं गई थी. सऊदी-रूस के इस कदम से वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी.
तेल उत्पादन में कटौती को लेकर सऊदी अरब और अमेरिका के रिश्ते पहले ही नाजुक दौर से गुजर रहे थे, इस घोषणा के बाद से संबंधों के और खराब होने की संभावना है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल सऊदी अरब को तेल उत्पादन में कटौती को लेकर चेतावनी दी थी. अमेरिका ने सऊदी को चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस के साथ मिलकर तेल उत्पादन में कटौती के गंभीर परिणाम होंगे.
तेल कटौती को लेकर सऊदी अरब ने क्या कहा?
सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी की तरफ से तेल उत्पादन में कटौती को लेकर घोषणा की गई. घोषणा में कहा गया कि देश अभी भी तेल बाजार की निगरानी कर रहा है और यदि जरूरत पड़ी तो आगे तेल कटौती को जारी रखेगा.
सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट में ऊर्जा मंत्रालय के आधिकारिक सूत्र के हवाले से लिखा गया, 'तेल उत्पादन में यह अतिरिक्त स्वैच्छिक कटौती तेल बाजारों की स्थिरता और संतुलन के उद्देश्य से ओपेक+ देशों ने की है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









