
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अचानक कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, जेलेंस्की से मुलाकात
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरे होने को है. जमीन पर स्थिति अभी भी विस्फोटक बनी हुई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव पहुंच गए हैं. वे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करने जा रहे हैं.
रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरे होने को है. जमीन पर स्थिति अभी भी विस्फोटक बनी हुई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव पहुंच गए हैं. वे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करने जा रहे हैं. अब मुलाकातें तो पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन ये पहली बार है जब राष्ट्रपति बाइडेन राजधानी कीव पहुंचे हैं. उनका वहां पहुंचना मायने रखता है, कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
बाइडेन अचानक पहुंचे कीव, होंगे बड़े ऐलान
राष्ट्रपति जो बाइडेन की ये एक सरप्राइज विजिट मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. अब जब बाइडेन कीव पहुंच गए हैं, यूक्रेन की नए सिरे से मदद की जाएगी. एक जारी बयान में राष्ट्रपति बाइडेन ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है. जोर देकर कहा गया है कि अमेरिका लगातार यूक्रेन के समर्थन में खड़ा है और उसे हर तरह की सहायता दी जाएगी. जेलेंस्की ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि ये यूक्रेन के लिए अमेरिका का खुला समर्थन है.
पुतिन को बाइडेन ने दिखाया आईना
वैसे अमेरिका की तरफ से एक विस्तृत बयान जारी किया गया है. उस बयान में बताया गया है कि रूस से युद्ध के बीच में अमेरिका किस तरह से और किस स्तर पर यूक्रेन की मदद करने जा रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बोला है कि एक साल पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगा था कि वे यूक्रेन को आसानी से हरा देंगे, पश्चिमी देश एक नहीं हैं, ऐसे में उन्हें कोई चुनौती नहीं मिलेगी. लेकिन वे पूरी तरह गलत साबित हुए. बयान में बाइडेन ने ये भी बताया है कि वे यूक्रेन की सहायता के लिए और कई ऐलान करने वाले हैं. इसमें हथियार से लेकर दूसरे जरूरी संसाधन शामिल हैं. उनकी तरफ से उन तमाम देशों को चेतावनी भी दी गई है जो इस युद्ध में रूस की पीछे से मदद कर रहे हैं.
यूक्रेन पर रूस के हवाई हमले, अब बदलेगी स्थिति?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









