
रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल, अभी और तेज होगा संघर्ष, टैंक मिलते ही बढ़ेंगे धमाके
Zee News
सर्दियों के मौसम में युद्ध व्यापक तौर पर रुका रहा है. माना जा रहा है कि यूक्रेन को टैंक की आपूर्ति के साथ ही रूस पर हमले तेज हो सकते हैं.
कीव. यूक्रेन पर रूसी हमलों की शुरुआत के करीब एक साल बाद संघर्ष और तेज होने के आसार हैं. इस बीच खबरे हैं कि रूसी बलों को पीछे हटाने में मदद करने के लिए कीव को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की संभावना यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों की एकता को जोखिम में डाल सकती है.
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव मंगलवार को पेरिस पहुंच सकते हैं जहां आधिकारिक वार्ता के एजेंडे में यूक्रेन को लड़ाकू विमानों की संभावित आपूर्ति का विषय शामिल हो सकता है. कीव के अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से बार-बार अपील की है कि उसे लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जाए.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



