
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रखना चाहता है अमेरिका! अब बाइडेन ने किया घातक हथियार देने का ऐलान
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. आईसीजे ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन में रूस की ओर से बल प्रयोग पर बेहद चिंतित है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कानून के बेहद गंभीर मुद्दों को जन्म दिया है.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine war) को 21 दिन हो चुके हैं. रूसी गोलाबारी के बाद पूरे यूक्रेन में तबाही का मंजर है. रूसी आक्रमण के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर यूक्रेन को मदद का आश्वासन दिया है. अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी सेना ने मारियोपोल के अस्पताल में भारी बमबारी की है. इस बमबारी को देखने के बाद हमने तय किया है कि हम यूक्रेन को और भी खतरनाक हथियार और ड्रोन देंगे.
लॉग रेंज एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम भी देगा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम युद्ध में रूस को हराने के लिए यूक्रेन को आधुनिक हथियार भेज रहे हैं. इस दौरान बाइडेन ने अमेरिका को लॉग रेंज एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की आजादी के साथ खड़ा है और यूक्रेन के लोगों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएगा. बाइडेन ने कहा, हमने यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद भेजी है और इस हफ्ते 1 बिलियन डॉलर की और मदद भेजेंगे.
जेलेंस्की ने कही थी युद्ध रोकने की बात जो बाइडेन का यह बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अमेरिकी कांग्रेस के संबोधन के बाद आया है. अमेरिकी कांग्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि हम किसी भी तरह का युद्ध करना नहीं चाहते हैं. हम युद्ध को जल्द से जल्द रोकना चाहते हैं. रूस हमलों के लिए मिसाइल का लगातार इस्तेमाल कर रहा है. इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पर हो रहा हमला अमेरिका में हुए पर्ल हार्बर और 9/11 अटैक जैसा है.
एक तरफ अमेरिकी यूक्रेन को हथियार देने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि रूस यूक्रेन में अपने हमलों को तुरंत रोक दे. आईसीजे ने अपने आदेश में कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को विवाद को आगे न बढ़ाएं. मामले की सुनवाई करने वाले जज ने कहा कि यूक्रेन में रूस के बल प्रयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 'बेहद चिंतित' है.
ये भी पढ़ेंः-

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









