
रूस, फ्रांस और इटली... 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दुनियाभर से मिली बधाई
AajTak
दुनियाभर के देशों ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई देशों के नेताओं ने भारत के लोगों को बधाई संदेश भेजे. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक्स पर कहा, "भारत की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! भूटान और भारत के बीच विशेष मित्रता और भी मजबूत हो."
आज 15 अगस्त को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले से झंडा फहराया. दुनियाभर के देशों ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई देशों के नेताओं ने भारत के लोगों को बधाई संदेश भेजे.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर लिखा, "उन्हें जनवरी में भारत की अपनी यात्रा के दौरान गर्मजोशी से स्वागत याद है और वह अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने मित्र नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं."
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा. पुतिन ने एक बयान में कहा, "मुझे विश्वास है कि मॉस्को में हमारी हालिया वार्ता के बाद हुए समझौतों का लगातार कार्यान्वयन बहुआयामी रूसी-भारतीय सहयोग के आगे विकास में योगदान देगा."
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई! यह दिन हमारे देशों के बीच मैत्री और सहयोग के बंधन को मजबूत करे. नेपाल-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं."
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं भारतीय लोगों और विशेष रूप से इस पेज को फ़ॉलो करने वाले कई भारतीयों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करना चाहती हूं. इटली और भारत के बीच एक मजबूत रिश्ता है और मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे. हमारा रणनीतिक सहयोग भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है."
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक्स पर कहा, "भारत की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! भूटान और भारत के बीच विशेष मित्रता और भी मजबूत हो."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









