
रूस: पुतिन के धुर विरोधी नेता Alexei Navalny की हालत गंभीर, जेल से अस्पताल शिफ्ट
Zee News
शनिवार को एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) के डॉक्टर यरोस्लाव अशिखमिन ने कहा था कि उनके परिवार ने जो हेल्थ टेस्ट रिपोर्ट दिखाई है, उससे लगता है कि उनकी हार्ट बीट रुक सकती है.
मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के विरोध में बैठे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की हालत बेहद गंभीर है. रूसी सरकार की जेल सेवा ने कहा है कि तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) को जेल से अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया है. डॉक्टरों ने किया था आगाह बता दें विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) को अस्पताल ले जाने की घोषणा से दो दिन पहले ही नवलनी (44) के डॉक्टरों ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता जा रहा है और वह शायद मौत के कगार पर पहुंच गये हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



