
रूस ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका और चेक गणराज्य को 'अमित्र देशों' में किया शामिल
Zee News
मॉस्को ने कहा कि चेक दूतावास को अधिकतम 19 रूसियों को काम पर रखने की अनुमति है, और अमेरिकी दूतावास रूसियों को बिल्कुल भी काम पर नहीं रख सकता है.
मॉस्को: रूस ने मॉस्को-वाशिंगटन संबंधों में सबसे बड़े संकट के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक गणराज्य को आधिकारिक तौर पर 'अमित्र देशों' की लिस्ट में डाल दिया है. अभी इस लिस्ट में सिर्फ दो ही देशों के नाम शामिल हैं. रूसी सरकार ने 'अमित्र राष्ट्रों' की एक सूची जारी की है, जिसमें वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक गणराज्य शामिल हैं. मॉस्को ने कहा कि चेक दूतावास को अधिकतम 19 रूसियों को काम पर रखने की अनुमति है, और अमेरिकी दूतावास रूसियों को बिल्कुल भी काम पर नहीं रख सकता है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



