
रूस के हमले में यूक्रेन की एक्ट्रेस की मौत, कीव में भयंकर रॉकेट हमला
Zee News
ओक्साना की मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है. बयान में कहा गया, "कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई.
कीव: रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई है. कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में ये दर्दनाक घटना हुई है. ओक्साना की मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है. बयान में कहा गया, "कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई.
कई फिल्मों में किया था काम ओक्साना श्वेत्स ने कई फिल्मों में अभिनय किया है. इसमें द सीक्रेट ऑफ सेंट पैट्रिक, टुमॉरो विल बी टुमॉरो और द रिटर्न ऑफ मुख्तार शामिल हैं. उन्हें 'यूक्रेन की सम्मानित कलाकार' के रूप में जाना जाता है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ओक्साना 67 वर्ष की थीं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



