
रूस के लिए यूक्रेन से लड़ रहे हैं 10 हजार उत्तर कोरियाई सैनिक, नाटो का नया दावा
AajTak
नाटो का कहना है कि उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक पहले ही रूस पहुंच चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस में उत्तर कोरिया की सेना की तैनाी को बेहद खतरनाक बताया है.
यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस का दोस्त उत्तर कोरिया मैदान में उतर गया है. रूस में उत्तर कोरिया अपने 10 हजार सैनिक भेज रहा है, जो यूक्रेन के खिलाफ मॉस्को का साथ देंगे. नाटो ने इसकी पुष्टि कर दी है.
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का कहना है कि उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक पहले ही रूस पहुंच चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस में उत्तर कोरिया की सेना की तैनाती को बेहद खतरनाक बताया है.
बाइडेन ने कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस में 10 हजार सैनिक भेजे हैं और वह कह रहा है कि उसने ट्रेनिंग के लिए सैनिकों को मॉस्को भेजा है.
नाटो ने क्या-क्या कहा?
नाटो का कहना है कि यूक्रेन के साथ रूस के तीन सालों से चल रहे युद्ध में अब उत्तर कोरिया भी शामिल हो गया है. वह रूस की मदद के लिए अपने सैनिकों को मॉस्को भेज रहा है, इनमें से कुछ पहले ही रूस की कुर्स्क सीमा में तैनात हो चुके हैं.
नाटो महासचिव मार्क रूट ने कहा कि मैं पुष्टि करता हूं कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस भेजा गया है और उत्तर कोरिया की सैन्य इकाइयों को कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है. यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के शामिल होने की पुष्टि करता है. साथ ही रूस के युद्ध के विस्तार को जाहिर कर रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









