
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस प्रस्ताव से पाकिस्तान में मची हलचल
AajTak
पिछले 9 वर्षों में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहली बार पिछले सप्ताह पाकिस्तान दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का महत्वपूर्ण मैसेज पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को दिया.
पाकिस्तान और रूस में द्विपक्षीय संबंध मजबूत हो रहे हैं. भारत का दौरा करने के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पिछले हफ्ते पाकिस्तान पहुंचे थे. पिछले नौ सालों में किसी रूसी विदेश मंत्री का यह पहला पाकिस्तानी दौरा था. इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का महत्वपूर्ण संदेश पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को दिया. (फाइल फोटो-Getty Images) पाकिस्तान के एक सीनियर अधिकारी ने लावरोव के हवाले से 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' को बताया, 'मैं राष्ट्रपति का एक संदेश लेकर आया हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को चाहे जिस चीज की भी जरूरत हो, रूस वो मुहैया कराने के लिए तैयार है.' रूस के विदेश मंत्री और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मीटिंग का हिस्सा रहे इस अफसर ने हालांकि अपना नाम गोपनीय रखा. (फाइल फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











