
रूस के बाद क्या इस देश से भी सस्ता तेल खरीदेगा भारत? मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
भारत कुल जरूरत का 80 फीसदी से भी ज्यादा कच्चा तेल आयात से पूरा करता है. वेनेजुएला से तेल आयात कर भारत कच्चे तेल के आयात बिल में कटौती करना चाहता है. वेनेजुएला से तेल आयात को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए भारत के तेल एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि हमें जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, हम वहां से खरीदेंगे.
रूस से सस्ता तेल खरीद रहा भारत अब वेनेजुएला से भी सस्ता तेल खरीदने पर विचार कर रहा है. भारत के तेल एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है और भारतीय तेल रिफाइन कंपनियां इस तेल को रिफाइन कर सकती हैं, बशर्ते यह तेल सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हो.
भारत के तेल एवं पेट्रोलियम मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगाए गए तेल प्रतिबंधों में छूट दी है. पिछले महीने इजरायल और हमास में एक बार फिर युद्ध छिड़ने से मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल प्रतिबंधों में छूट दी है.
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. भारत कुल जरूरत का 80 फीसदी से भी ज्यादा कच्चा तेल आयात से पूरा करता है. वेनेजुएला से तेल आयात कर भारत कच्चे तेल के आयात बिल में कटौती करना चाहता है.
'जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, हम वहां से खरीदेंगे': हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक इंडस्ट्री इवेंट में वेनेजुएला से तेल आयात से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मार्केट में जब ज्यादा सप्लायर होते हैं तो यह हमेशा अच्छा होता है. हमें जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, हम वहां से खरीदेंगे."
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रिफाइनरियां जैसे इंडियन ऑयल और रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले भी वेनेजुएला से तेल खरीदती रही हैं. वेनेजुएला सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में से एक है और बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन से वैश्विक तेल कीमतों में कमी लाई जा सकती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








