
रूस की पूर्व महिला जासूस जिसे 'व्लादिमीर' से हुआ प्यार, यूक्रेन से जंग में अब पुतिन पर कर रही वार!
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) के बीच एक पूर्व महिला जासूस (Woman Russian Spy) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की आलोचना की है.
यूक्रेन से जंग (Russia-Ukraine War) के बीच रूस की एक पूर्व महिला जासूस (Woman Russian Spy) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की आलोचना की है. पूर्व जासूस आलिया रोजा (Aliia Roza) का कहना है कि यूक्रेन मामले में पुतिन अब पीछे नहीं हटेंगे, वो 'अंत तक जाएंगे'. आलिया कहती हैं कि पुतिन को शायद उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेनियन इस तरह से लड़ेंगे और पूरी दुनिया से समर्थन प्राप्त करेंगे. आलिया ने अपने ही देश की कार्रवाइयों के खिलाफ बोलते हुए कई खुलासे किए. आइए जानते हैं पूर्व रूसी जासूस आलिया रोजा के बारे में...
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की आलिया बेहद कम उम्र में रूसी सेना में बतौर जासूस शामिल हुई थीं. उनके पिता USSR की सेना में एक बड़े अफसर थे. आलिया रोजा को दिए गए टारगेट (शख्स) से जानकारी निकालने का काम मिला था. आलिया के अनुसार, "वहां हमें सिखाते थे कि कैसे पुरुषों को बहकाया जाए, कैसे उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया जाए, कैसे उनसे बात की जाए ताकि टारगेट से जानकारी निकालकर पुलिस को सौंपी जा सके." एक तरह से हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसाकर सीक्रेट जानकारी जुटाने का काम था.
टारगेट को ही दिल बैठीं आलिया!
रिपोर्ट के मुताबिक, सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन आलिया रोजा उसे ही दिल बैठी जिस शख्स की जासूसी करने का काम उन्हें मिला था. इस वाकये ने उनकी पोल खोल दी. साल 2004 में हुई घटना को याद करते हुए बीते साल आलिया ने बताया था कि उस शख्स का नाम व्लादिमीर था. बाद में उसी ने आलिया की जान ड्रग डीलर्स के गैंग से बचाई थी.
आलिया कहती हैं कि जासूसी करने के दौरान ड्रग डीलर्स के गैंग ने मुझे पकड़ लिया और जबरन कार में बिठाकर जंगल ले गए. वहां करीब 10 लोगों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया. लेकिन व्लादिमीर ने मुझे बचा लिया. हालांकि, बाद में उसकी हत्या कर दी गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











