
रूस का वो खुफिया शहर, जहां रहने वाले एकदम से मरने लगे... सालों बाद हुआ खौफनाक प्रयोग का खुलासा
AajTak
Russia में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका ओर-छोर किसी को नहीं पता. यहां तक कि एक ऐसा शहर भी है, जिसे लंबे समय तक देश के नक्शे से गायब रखा गया. वहां रहने वाले दुनिया में होकर भी नहीं थे. अब वो शहर और आसपास की झीलें-नदियां इतनी जहरीली हो चुकीं कि उसे धरती का कब्रिस्तान भी कहते हैं. ऐसा क्या था उस खुफिया शहर में?
साल 1947, जब भारत गुलामी से आजाद हो रहा था, रूस में एकाएक एक शहर उग आया. सिटी-40. कई खाली जगहों को मिलाकर बने इस शहर में सबकुछ था. बाजार, बड़े अस्पताल और बढ़िया स्कूल. कुछ अलग था तो ये कि यहां की लगभग 1 लाख आबादी अपने इलाके से बाहर नहीं जा सकती थी. न ही रूस के बाकी लोग यहां आ सकते थे. शहर के हर कोने पर सुरक्षाबल तैनात था, जो पक्का करता कि लोग यहीं बने रहें. एक दिक्कत और थी- यहां के बाशिंदों का नाम जनगणना लिस्ट में नहीं था. यानी वे होकर भी नहीं थे.
ऊपर से सबकुछ नॉर्मल दिखता है अब अगर आप रूस जाएं तो यहां अजरस्क नाम का शहर मिलेगा. सिटी-40 कहीं नहीं है. शहर नक्शे में भी है और शहर के लोग भी सेंसस में शामिल हैं. बड़े-बड़े पार्क्स में बच्चे खेलते और लोग कामधाम करते दिख जाएंगे. सड़क किनारे ताजा फल-सब्जियां भी बिक रही होंगी, लेकिन एक फर्क होगा. खरीदने से पहले इन फलों को एक खास उपकरण से गुजारा जाएगा. ये Geiger उपकरण है, वो चीज जो खाने या किसी भी चीज में खतरनाक रेडिएशन बताती है. यही अकेली चीज है, जो इस शहर के काले रहस्य से परदा उठाती है.
यहां रहने वाले इस सच को जानते हैं वे जानते हैं कि उनके यहां मिलता पानी, उनके यहां उगती ब्रोकली और मशरूम, या फूल तक जहरीले हो सकते हैं. वे जानते हैं कि अगर गलती से भी वे रेडिएशन चेक किए बिना कुछ खाएं-पिएं तो बीमार हो सकते हैं, या मौत भी हो सकती है. रेडिएशन के चलते ही अजरस्क को दुनिया की कुछ सबसे जहरीली जगहों में शामिल किया जाता है. यहां तक कि इसे धरती का कब्रिस्तान कहते हैं.
लेकिन इतना भयंकर रेडिएशन क्यों है? इसकी शुरुआत सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद हुई. साल 1946 में तत्कालीन सोवियत संघ ने चुपचाप एक शहर बसाना शुरू किया. यहां एक शहर के लिए जरूरी सारी सुविधाएं थीं, लेकिन सबसे ज्यादा जोर न्यूक्लियर प्लांट पर था. इस प्लांट में काम करने के लिए सोवियत संघ के कोने-कोने से सबसे तेज वैज्ञानिक और वर्कर छांटे गए और उन्हें परिवार समेत यहां ले आया गया.
रातोंरात बहुत से वैज्ञानिक अपने घरों से गायब हो गए. फैमिली ने खोजबीन की तो पुलिस ने सहायता का दिखावा करते हुए आखिर में उन्हें लापता घोषित कर दिया. पुलिस को ये पता था कि वे किसी खास वजह से गायब किए गए हैं, लेकिन ये उन्हें भी नहीं पता था कि वे कहां हैं और वजह क्या है.
बाहरी दुनिया छोड़ने के बदले मिली भारी रकम शहर में बसाए लोगों से कॉन्ट्रैक्ट कराया गया कि वे बाहर की दुनिया से कोई संपर्क नहीं रखेंगे. न कोई चिट्ठी-पत्री, न फोन-तार. बाहर निकलने की बात तो छोड़ ही दें. लेकिन सवाल ये है कि लोग ऐसे अनाम होकर जीने के लिए क्यों तैयार हुए?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








