
रूस और सऊदी अरब के एक फैसले ने कैसे अमेरिकी प्लान को किया फेल?
AajTak
जी-7 देशों ने दिसंबर 2022 में रूसी तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल की प्राइस कैप लगा दी थी. यानी रूस प्राइस कैप के तहत तय कीमत से महंगा तेल नहीं बेच पा रहा था. अमेरिका भी जी-7 समूह का सदस्य है, लेकिन रूस और सऊदी अरब के एक फैसले ने पूरे अमेरिकी प्लान को फेल कर दिया.
रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. इसके अलावा, रूसी तेल पर प्राइस कैप लागू है. इसका मुख्य मकसद रूसी आय को कम करना है, ताकि यूक्रेन से युद्ध में इस्तेमाल किए जा रहे रूसी फंड में कमी आए.
लेकिन, सऊदी अरब और रूस के एक निर्णय ने पूरे अमेरिकी प्लान को फेल कर दिया है. दरअसल, सोमवार को ओपेक और रूस ने अपने तेल उत्पादन में प्रतिदिन लगभग 36 लाख बैरल की कटौती करने का फैसला किया है. ओपेक में सऊदी अरब का दबदबा माना जाता है. ओपेक प्लस देश प्रतिदिन लगभग 16 लाख बैरल तेल उत्पादन कम करेंगे.
इस फैसले के बाद ही तेल की कीमतें लगभग 6 प्रतिशत तक बढ़ गईं. अमेरिका और जी-7 देशों की ओर से लगाए गए प्राइस कैप के कारण अभी तक रूस 60 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा कीमत पर तेल नहीं बेच पा रहा था. लेकिन तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद रूसी तेल की कीमत भी 60 डॉलर के पार हो गई और अमेरिका का प्राइस कैप धरा का धरा रह गया.
अमेरिका ने जब रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाया था, तो रूस के तेल उत्पादन या राजस्व पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था. क्योंकि रूसी यूराल तेल पहले से ही तय कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था. लेकिन अब यूराल 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए एक झटका है.
जापान प्राइस कैप से ज्यादा कीमत पर खरीद रहा रूसी तेल
रूस से तेल खरीदने के कारण भारत की आलोचना करने वाला जापान भी तेल उत्पादन में कटौती के बाद रूस से तेल खरीद रहा है. उसमें भी जापान प्राइस कैप (60 डॉलर प्रति बैरल) से ज्यादा कीमत पर रूसी तेल खरीद रहा है. सफाई में जापान ने कहा है कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल खरीदना उसकी मजबूरी है. इसलिए इसे अपवाद माना जाए. यहां तक कि अमेरिका ने भी जापान को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








