
रूबिया सईद ने अपहरण केस के आतंकियों को पहचानने से किया इनकार, 20 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होगा यासीन मलिक
AajTak
देश के पूर्व गृह मंत्री की बेटी रूबिया सईद ने कोर्ट के सामने कहा कि अपहरण में शामिल किसी भी आतंकी को मैं पहचान नहीं सकती. मैंने उस घटना के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक सामान्य जीवन जीने की कोशिश की. मुझे याद नहीं है कि मैंने जांच एजेंसी से पहले भी किसी आरोपी की पहचान की थी.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद आज जम्मू की TADA कोर्ट में पेश हुईं. 1989 में अपने अपहरण मामले में कोर्ट के सामने पेश हुईं रूबिया ने कहा कि वो अपहरण में शामिल आरोपी आतंकवादियों की पहचान नहीं कर सकती हैं. रूबिया ने कहा कि वह कोर्ट में मौजूद किसी भी आरोपी को नहीं पहचानती हैं.
देश के पूर्व गृह मंत्री की बेटी रूबिया ने कोर्ट के सामने कहा कि मैंने उस घटना के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक सामान्य जीवन जीने की कोशिश की. मुझे याद नहीं है कि मैंने जांच एजेंसी से पहले भी किसी आरोपी की पहचान की थी. TADA कोर्ट में सुनवाई के दौरान आज यासीन मलिक को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था.
रूबिया के पहचान करने से इनकार करने के बाद भी कोर्ट ने यासीन मलिक को पेश होने का समन जारी किया. यासीन मलिक को 20 अक्टूबर को कोर्ट के सामने हाजिर किया जाएगा. बता दें कि अभी यासीन मलिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा है.
पहले यासीन को पहचान चुकी हैं रूबिया
इससे पहले 15 जुलाई को रूबिया ने कोर्ट में जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक की पहचान अपहरणकर्ता के तौर पर की थी. अदालत में रुबिया ने बताया कि 1989 में यासीन मलिक और तीन लोगों के साथ मिलकर उनका अपहरण किया था. इस अपहण से पूरे देश में हड़कंप में मच गया था. रूबिया को छुड़ाने के लिए उस समय 5 आतंकवादियों को बदले में रिहा करना पड़ा था. 1990 से इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में रूबिया को गवाह बनाया था.
रूबिया को छुड़ाने के लिए सरकार ने झोंक दी थी पूरी ताकत

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







