
रुपये लेकर भागने के आरोप पर Ashraf Ghani ने दी सफाई, देश से मांगी माफी
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) से भागने के बाद अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को निराधार बताया है और देश के लोगों से माफी मांगी है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने देश छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखी है. अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने सुरक्षाबलों के कहने के बाद काबुल छोड़ा. मुझे बताया गया कि अगर मैं काबुल नहीं छोड़ता हूं तो एक बार फिर 1990 जैसे हालात हो सकते हैं. काबुल छोड़ना मेरे जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था लेकिन मेरा मानना है कि लाखों लोगों को बचाने का यही एकमात्र तरीका था.' गनी ने अफगानिस्तान के लोगों से माफी भी मांगी है. Statement 8 September 2021 अफगानिस्तान (Afghanistan) से भागने के बाद अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने अपना पक्ष रखते हुए एक ट्वीट किया, 'मैंने 20 साल से अधिक समय तक अफगानिस्तान में लोकतंत्र के लिए काम किया. मैं कभी काबुल नहीं छोड़ना चाहता था. इस वक्त मेरे अफगानिस्तान छोड़े जाने का मूल्यांकन सही नहीं है. मैं फिर कभी भविष्य में इस बारे में विस्तार से बात करूंगा.' अशरफ गनी ने आगे कहा मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं.' — Ashraf Ghani (@ashrafghani)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



