
रुड़की: पेड़ की टहनी में फंसा पैर और उल्टा लटका रहा गुलदार, घंटों दहशत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू, Video
AajTak
उत्तराखंड के रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के रनसुरा गांव में खेत के पॉपुलर पेड़ पर गुलदार उल्टा लटका मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गुलदार का पैर टहनी में फंसा था और वह घंटों छटपटाता रहा. सूचना के बाद वन विभाग ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर पेड़ काटा और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया.
उत्तराखंड के रुड़की के लंढौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनसुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़े पॉपुलर के एक ऊंचे पेड़ पर गुलदार उल्टा लटका हुआ दिखाई दिया. यह नज़ारा जिसने भी देखा, वह दहशत में आ गया. देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
गुलदार को इस हालत में देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खेत की ओर दौड़ पड़े. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि गुलदार पेड़ पर कैसे उल्टा लटक गया.
यह भी पढ़ें: IIT रुड़की पायलट कर रहा है ‘Elevate’ प्रोजेक्ट, एआई इंटरव्यूअर से होगी प्लेसमेंट की तैयारी
पेड़ की टहनी में फंसा पैर, घंटों छटपटाता रहा गुलदार
ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार का एक पैर पॉपुलर के पेड़ की टहनी में फंस गया था, जिसके कारण वह उल्टा लटक गया. गुलदार काफी देर तक उसी हालत में लटका रहा और लगातार छटपटाता रहा. नीचे मौजूद लोगों की आवाज और हलचल से वह और ज्यादा बेचैन हो गया.
गुलदार की हालत देखकर लोगों में डर के साथ-साथ चिंता भी बढ़ती गई. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई घंटों तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









