
रील के लिए ट्रेन में नहाना पड़ा महंगा, रेलवे ने कहा- शख्स की पहचान हो गई और अब RPF...
AajTak
आपने एक वीडियो देखा होगा कि एक शख्स ट्रेन में नहा रहा था. अब रेलवे ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए कहा है कि यात्री की पहचान हो गई है और आरपीएफ शख्स के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
आपने सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो देखा होगा, जिसमें एक शख्स नहाते हुए नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने वायरल वीडियो को लेकर जवाब दिया है. रेलवे का कहना है कि ट्रेन में नहाते हुए वीडियो बनाने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है और अब आरपीएफ शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी. बता दें कि ये वीडियो पिछले 3-4 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है और अब शख्स पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या था...
वीडियो में क्या था?
इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रेन में ही नहा रहा है. ये शख्स बाल्टी भरकर गेट के पास ट्रेन में नहा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि शख्स ने रील बनाने के लिए ऐसा किया था. लेकिन, जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस शख्स की आलोचना की और पहले लोग शख्स पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. ये वीडियो झांसी स्टेशन का था, जहां ये शख्स वीडियो बना रहा था.
रेलवे ने किया ट्वीट
वीडियो के वायरल होने के बाद नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है और इस वायरल वीडियो पर कार्रवाई की बात की है. रेलवे ने कहा है, 'वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रेन में नहाने का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है. इस व्यक्ति द्वारा रील बनाकर लोकप्रियता हासिल करने के लिये ऐसा कार्य करने की बात स्वीकार की गयी है. आरपीएफ द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के विरुध्द विधिक कार्यवाही की जा रही है. उत्तर मध्य रेलवे समस्त यात्रियों से यह अनुरोध करता है कि ऐसा कार्य न करें जो अनुचित है और अन्य यात्रियों के लिए असुविधाजनक भी.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








